तेज रफ्तार कार के टक्कर से युवक की मौत

Updated on 27-10-2024 01:07 PM

जगदलपुर । आड़ावाल मार्ग स्थित किशन ढाबा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। उसे महारानी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकॉज भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि माड़पाल निवासी सूर्य प्रताप सिंह जगदलपुर से अपने घर माड़पाल स्कूटी से जा रहा था। किशन ढाबे के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल सूर्यप्रताप को हॉस्पिटल ले जाया गया, जबकि कार चालक को कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया।

घायल की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक 3 भाई बहनों में दूसरे नंबर का था, जबकि विवाहित होने के साथ ही उसका 5 साल का एक बच्चा भी है। सूर्यप्रताप की मौत की खबर से घर में मातम पसरा है। परिजनों का कहना है कि सूर्यप्रताप की मौत की खबर लगते ही मां व पत्नी का बुरा हाल हो गया है।

बार-बार मां बेटे को देखने की जिद कर रही है। वहीं सूर्यप्रताप के पिता भी पुलिस में रह चुके हैं और बड़ा भाई दिल्ली में इंजीनियर है। जबकि सबसे छोटा भाई आर्मी में है। आज सुबह माड़पाल में अंतिम संस्कार करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.