अग्निवीर भर्ती रैली में युवक की मौत

Updated on 10-12-2024 02:34 PM

रायगढ़। बोईरदादर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान 9 दिसंबर को एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार साहू (20 वर्ष), निवासी ग्राम-खोरपा, ब्लॉक/तहसील-अभनपुर, जिला-रायपुर, ने प्रथम चरण में 1600 मीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की थी। लेकिन बायोमेट्रिक प्रक्रिया से पहले वह अचानक मैदान में गिर गया।

तत्काल चिकित्सा व्यवस्था के बावजूद मौत
मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने जांच में पाया कि मनोज को सांस लेने में गंभीर समस्या हो रही थी और उसका ऑक्सीजन स्तर (SPO2) लगातार गिर रहा था। उसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय रायगढ़ ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति बिगड़ती गई। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों की टीम ने उपचार किया, लेकिन रात्रि 11:35 बजे मनोज ने दम तोड़ दिया।

परिजनों और चिकित्सकों के अनुसार, मनोज पहले से सिकलसेल बीमारी से ग्रसित था। यह बीमारी उसकी मृत्यु का मुख्य कारण बनी।

पोस्टमार्टम और आर्थिक सहायता
10 दिसंबर की सुबह मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में विशेषज्ञों की टीम ने परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम किया। शव को परिजनों को सुपुर्द कर गृह ग्राम खोरपा भेजा गया। अंतिम संस्कार के लिए जिला प्रशासन ने आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

घटना पर प्रशासन की प्रतिक्रिया

जिला प्रशासन और सेना के आयोजकों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल जांच के मानकों को और सख्त किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.