गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसा युवक, इलाज के दौरान मौत

Updated on 05-08-2024 12:43 PM

भोपाल। कोलार इलाके में आग से झुलसकर एक युवक की मौत हो गई। युवक के घर में रखे गैस सिलेंडर में लीकेज था, उसने दिन में चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस का चूल्हा जलाना चाहा तो घर में आग लग गई और उसका 80 प्रतिशत शरीर इसमें जल गया।

घटना 31 जुलाई की है, बीते तीन दिनों से युवक का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था और शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। मामले की जांच कर रहे कोलार थाने में पदस्थ एसआइ जोगेंद्र नेगी के मुताबिक 40 वर्षीय राजेंद्र सिंह राजपूत हरदा का रहने वाला था।

वह पिछले माह घटना से सिर्फ चार दिन पहले काम की तलाश में भोपाल आया था और सर्वधर्म नगर में अपने साले के किराये के कमरे में रूका था। 31 जुलाई की दोपहर को वह नहाकर वापस आया और चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चालू करने का प्रयास किया तो पूरे कमरे में आग फैल गई।

युवक को कमरे से बाहर निकलने का जरा भी मौका नहीं मिल पाया और उसका 80 प्रतिशत शरीर आग में झुलस गया। उसे पड़ोसियों की सहायता से तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन तीन दिन उपचार के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.