तलवार से युवक पर किया जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Updated on 08-07-2025 12:43 PM

जांजगीर-चांपा।   जिले के बेलदारपारा में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार पर तलवार से हमला करने का प्रयास किया गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस हमले में एक युवक घायल हो गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सुबह करीब 7:10 बजे की है। निकलेश कुमार यादव के पिता घर के बाहर चबूतरे पर अखबार पढ़ रहे थे, तभी पड़ोसी संतोष साहू उर्फ सोनू वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर निकलेश बाहर निकला तो संतोष का भाई दया राम साहू तलवार लेकर आ धमका और जान से मारने की धमकी देने लगा। दया राम ने तलवार से हमला करने का प्रयास किया।

निकलेश ने बचाव की कोशिश की, लेकिन उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई। घटना की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक यदुमनी सिदार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दया राम साहू (39) और संतोष साहू उर्फ सोनू (36) के रूप में हुई है, जो चांपा के बेलदारपारा के निवासी हैं। दया राम के कब्जे से तलवार बरामद की गई है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि बेलदारपारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सतत निगरानी रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.