एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में आकर्षी ने यूएई की मधुमिता सुंदरपंडी को हराया

Updated on 16-02-2023 07:40 PM

दुर्ग की बेटी और बैडमिंटन खिलाई आकर्षी कश्यप दुबई में आयोजित एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2023 में अपना जलवा बिखेर रही है। भारत की टीम ने बुधवार को दूसरे टाई में जीत हासिल की। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई एग्ज़ीबिशन सेंटर में जारी प्रतियोगिता में भारत ने मेज़बान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 5-0 से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने UAE की खिलाड़ी मधुमिता सुंदरपंडी को सीधे गेम में 21-6, 21-7 से हराया।

दुबई में 14 से 19 फरवरी तक बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस मैच में 17 देशों की टीमें भाग ले रही हैं। इसमें भारत को बी ग्रुप में रखा गया है। बी ग्रुप में भारत के साथ-साथ मलेशिया, कजाकिस्तान, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमीरात है। भारत का पहला मैच कजाकिस्तान के साथ खेला गया।

सिंगल गर्ल्स में पीवी सिंधू ने मैच खेला और प्रतिद्वंदी को 5-0 से हराया। इसके बाद दूसरा मैच कल मैच यूएई के साथ हुआ। इसमें आकर्षी कश्यप ने भारत की तरफ से मैच खेला। इसमें आकर्षी ने यूएई की खिलाड़ी मधुमिता सुंदरपंडी को 21-6 और 21-7 के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही भारत इस चैंपियनशिप के शीर्ष में पहुंच गया। इसके बाद अब भारत का अगला मुकाबला मलेशिया के साथ होना है।

एशिया मिक्स्ड में खेलने वाली छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी बनी आकर्षी
बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2023 में खेलकर आकर्षी कश्यप छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई है, जिसने एशिया मिक्स्ड चैंपियनशिप खेला है। इस टूर्नामेंट के बाद आकर्षी पुणे में आयोजित नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेंगी। इसमें आकर्षी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। आपको बता दें कि यह नेशनल टूर्नामेंट कोविड के तीन साल बाद आयोजित हो रहा है।


असम की अश्मिता को हराकर एशिया मिक्स्ड में बनाई थी जगह
14 से 19 फरवरी तक दुबई में होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम स्पर्धा के लिए भारत की कई बैडमिंटन खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ था। सलेक्शन के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ ने बीते तीन जनवरी को नोएडा (उत्तरप्रदेश) के राइस स्पोर्ट्स ऐरेना में चयन स्पर्धा का आयोजन किया था। इसमें 32वीं विश्व वरीयता प्राप्त छत्तीसगढ़ की आकर्षी कश्यप ने असम की अश्मिता को हराकर भारतीय दल में अपना स्थान बनाया था। इसके बाद बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2023 में महिला एकल मुकाबलों में आकर्षी और पीवी सिंधु को भारत का प्रतिनिधित्व करने की जवाबदारी दी गई।
आकर्षी की उपलिब्धयां

  • 01 इंडिया रैंकिंग
  • 57वीं वर्ल्ड रैंकिंग
  • 52 गोल्ड मेडल
  • 23 सिल्वर मेडल
  • 18 ब्रांज मेडल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.