आमिर खान ने अपने ऑफिस में की कलश पूजा:एक्स वाइफ किरण के साथ आरती करते आए नजर

Updated on 09-12-2022 07:45 PM

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल ही में हिंदू रीति रिवाजों के साथ अपने ऑफिस में कलश स्थापना की है। इस खास मौके पर उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी उनके साथ नजर आईं। पूजा के इन फोटोज को 'लाल सिंह चड्ढा' के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

यूजर्स ने किया आमिर को शक्ति कपूर से कंपेयर

आमिर खान इस खास पूजा में स्वैट शर्ट और जींस के साथ नेहरू टोपी लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं आमिर के फैंस लगातार इन फोटोज पर रिएक्ट कर रहे हैं और शक्ति कपूर के लुक से उनका कंपैरिजन कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'मैंने नाम नहीं पढ़ा था और मुझे लगा कि शक्ति कपूर हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आमिर ने शक्ति कपूर के लुक को कॉपी क्यों किया?'

पिछले साल हुआ था किरण-आमिर का तलाक

किरण और आमिर ने साल 2021 में अलग होने का फैसला लिया था। कपल ने खुद सोशल मीडिया पर अपने तलाक की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने अपनी खुशी से म्यूचल अंडरस्टैंडिंग के साथ ये तलाक लिया, लेकिन दोनों आज भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों इस वक्त मिलकर अपने बेटे आजाद की परवरिश में लगे हुए हैं। वहीं उन्हें अक्सर एक-साथ स्पॉट भी किया जाता है।

फातिमा सना शेख के साथ जुड़ता है आमिर खान का नाम

आमिर खान ने जब किरण राव से तलाक लिया था तब से ही उनका नाम फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि इन खबरों को सना ने गलत बताया था। इसके साथ ही उन्होंने कई बार ट्रोलर्स पर अपना गुस्सा भी निकाला है और कहा कि 'लोग फालतू में उन्हें निशाना बना रहे हैं, जबकि आमिर की पर्सनल लाइफ से उनका कोई लेना-देना नहीं है।' फातिमा आमिर खान के साथ फिल्म 'दंगल' और 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में नजर आई थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.