रजनीकांत की 'कुली' में आमिर खान के कैमियो ने लूट ली महफिल, लोग बोले- भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बेहतरीन रोल

Updated on 14-08-2025 04:28 PM
एक तरफ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' है वहीं इस फिल्म को टक्कर दे रही है रजनीकांत की 'कुली'। हालांकि, ट्विटर पर दोनों ही फिल्मों के लिए पब्लिक ने मिक्स्ड रिव्यूज़ दिए हैं। कुछ लोगों को ये दोनों ही फिल्म अच्छी लग रही तो कइयों ने इन्हें बकवास बताया है। हालांकि, इन स्टार्स के डायहार्ड फैन्स दीवाने नजर आ रहे हैं। हम यहां बात कर रहे हैं रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में नजर आए आमिर खान की। कहा जा रहा है कि आमिर ने अपने छोटे से किरदार से पूरी महफिल लूट ली है।

जी हां, रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में आमिर खान के कैमियो ने सबका ध्यान खींचा है। फिल्म के क्लाइमेक्स में आमिर ने अपने स्वैग से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

लोगों के दिलों पर आमिर खान के कैमियो ने दी है दस्तक

आखिरकार फैन्स इंतजार खत्म हुआ क्योंकि रजनीकांत बड़े पर्दे हाजिर हैं। साल 2025 की मोस्ट अवेटेड रिलीज़ में से एक रजनीकांत की 'कुली' आज 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। थलाइवा के फैन्स ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो के दौड़ लगा दी। अब लोगों के दिलों पर आमिर खान के कैमियो ने भी जबरदस्त दस्तक दे डाली है

खान ने फिल्म में दहा का किरदार निभाया

लोकेश कनगराज निर्देशित इस फिल्म के अंत में, आमिर खान के कैमियो ने कई दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कई लोगों ने इसे उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन एंट्री बताई है। डायलॉग डिलीवरी से लेकर रजनीकांत के साथ उनके सीन तक, सबको खूब पसंद आ रहे हैं। बता दें कि खान ने फिल्म में दहा का किरदार निभाया है।

खतरनाक किरदार और कुछ कॉमिक एलिमेंट भी

हालांकि, आमिर खान का ये किरदार मुश्किल से दस मिनट का है। वे एक ऐसे शख्स की भूमिका में हैं, जो लंबे समय से रजनीकांत के किरदार की तलाश में था। जिसे एक खतरनाक किरदार बताया गया था, उसमें कुछ कॉमिक एलिमेंट भी हैं। उनका किरदार पुरानी घटी कुछ घटनाओं के कारण रजनीकांत के किरदार से प्रभावित है, जिसके कारण उसे कुली की तलाश थी।

'भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बेहतरीन फेसऑफ'

लोगों ने सोशल मीडिया पर आमिर खान के रोल की तारीफ की है और लिखा है, 'भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बेहतरीन फेसऑफ। वहीं एक अन्य ने लिखा- शानदार एंट्री, आमिर खान की एंट्री। लंबे समय बाद उन्हें स्क्रीन पर वो करते देखा जो वो सबसे अच्छा करते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.