आप जिलाध्यक्ष पर पत्रकार को धमकी देने का आरोप:बीजापुर में पत्रकारों ने थाने पहुंचकर FIR की मांग की

Updated on 07-11-2025 11:01 AM
बीजापुर, बीजापुर में पत्रकार भरत दुर्गम ने आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी पर फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

यह घटना राज्योत्सव कार्यक्रम की कवरेज के बाद हुई। पत्रकारों ने इस संबंध में कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर की मांग की है।

मानसिक उत्पीड़न का आरोप

दुर्गम ने बताया कि 4 नवंबर 2025 को सतीश मंडावी ने उनके मोबाइल नंबर पर बार-बार कॉल किया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंडावी ने फोन पर अश्लील गालियां दीं और मारपीट करने की धमकी भी दी।

पत्रकार भरत दुर्गम के अनुसार, यह धमकी उन्हें राज्योत्सव की कवरेज से संबंधित खबरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण दी गई।

उन्होंने यह भी कहा कि मंडावी ने फोन पर अपशब्दों का प्रयोग करने के अलावा, लगातार मानसिक उत्पीड़न करने की कोशिश की।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का किया जिक्र

दुर्गम ने साक्ष्यों के आधार पर सतीश मंडावी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बीजापुर में पूर्व में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का भी जिक्र किया, जिन्होंने सड़क भ्रष्टाचार पर खबर लिखी थी।

दुर्गम ने आशंका व्यक्त की कि मंडावी के अपशब्द और बार-बार धमकी भरे कॉल उन्हें हानि पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने घटना के समय मौजूद व्यक्तियों के बयान, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और वीडियो रिकॉर्ड को जांच में शामिल करने का सुझाव दिया।

आप जिलाध्यक्ष ने मांगी माफी

इस मामले पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी ने कहा कि सोशल मीडिया में चल रहे कमेंट्स के बाद उन्होंने भरत दुर्गम को अपशब्द कह दिए थे, जिसके लिए उन्होंने माफी मांगी है और खेद प्रकट किया है।

बीजापुर कोतवाली प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि उन्हें आवेदन प्राप्त हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन की जांच के उपरांत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.