छत्तीसगढ़ में दिल्ली-पंजाब मॉडल पर चुनाव लड़ेगी आप : गैरी

Updated on 14-06-2023 10:38 PM

कवर्धा। देश की वर्षों पुरानी राष्ट्रीय पार्टियां 70-75 साल में भी जनता को उनके अधिकारों से वंचित रखा है। जनता को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़कें जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाई है। इन्ही मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाएगी और दिल्ली व पंजाब मॉडल पर चुनाव लड़ेगी। यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो जनता को उसके अधिकार के अनुरूप सभी बुनियादी सुविधाएं मुफ्त दी जाएगी। विधान सभा चुनाव के पूर्व छग में राजनीतिक जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी 2 जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख की अगुवाई में मेगा रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में एक लाख मतदाताओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

रैली में कवर्धा जिले से भी अधिकाधिक सहभागिता के लिए पार्टी संगठन की बैठक के पूर्व पंजाब विधायक व छत्तीसगढ़ सह प्रभारी गैरी बंडिंग ने स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उक्त बातें कही। उन्होने कांग्रेस व भाजपा का नाम लिए बिना ही दोनों पर खूब निशाना साधा और आजादी के बाद 70-75 साल तक देश की जनता को उसके अधिकारों से वंचित रखने का आरोप लगाया। बिजली, पानी, शिक्षा, और हेल्थ की सुविधाएं जब देश के मंत्री व बड़े नेताओं को मुफ्त मिल रहीं है, तो देश की जनता को भी मिलनी चाहिए। यह जनता का अधिकार भी है। दिल्ली सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप संबंधी सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी के सरकार की लोकप्रियता और सफलता से केंद्र सरकार घबराई हुई है। इसीलिए वह झूठे आरोप लगाकर लोगों का ध्यान हटाने व दिल्ली सरकार को परेशान कर रही है। दिल्ली का शिक्षा मॉडल को देखने व समझने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे हैं और खूब प्रशंसा हो रही है। छग में भी आप पार्टी की सरकार बनती है, तो जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप दिल्ली मॉडल अवश्य लागू किया जाएगा। पंजाब विधायक गैरी के साथ प्रदेश महासचिव वदूद आलम, सीनियर प्रदेश उपाध्यक्ष आकांझा सिंह, प्रदेश संयुक्त सचिव पवन चंद्रवंशी, लोकसभा अध्यक्ष चित्रा गुरुदेव, लोकसभा सचिव देवेन्द्र चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष जसवंत श्रीवास्तव, जिला सचिव प्रकाश चंद्रवंशी, जिला कोषा. संजय चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे।

जनता जिसे चाहेगी, पार्टी अपना प्रत्याशी बनाएगी
आम आदमी के नेता गैरी ने कहा कि छग में जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप पार्टी अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। जनता जिसे चाहेगी, उसे ही पार्टी अपना प्रत्याशी बनाएगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो दिल्ली व पंजाब की तरह छग की जनता को भी बुनियादी सुविधाएं मुफ्त दी जाएगी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.