अब्दु ने प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से छोड़ा बिग बॉस:उनके ऊपर बनाया जा रहा वीडियो गेम, शो में जल्द कर सकते हैं वापसी

Updated on 19-12-2022 06:40 PM

बीते दिनों अब्दु रोजिक बिग बॉस के घर से बाहर हो गए थे। उनका यूं शो से बाहर चले जाना उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। फैंस डिमांड कर रहे हैं कि अब्दु को शो में दोबारा वापस लाया जाए। पहले ऐसी खबरें थी कि बीमारी की वजह से अब्दु को घर छोड़कर जाना पड़ा है लेकिन अब सच्चाई सामने आ गई है।

दरअसल इस शनिवार को बिग बॉस ने शो में हिस्सा ले रहे कंटेस्टेंट को बताया कि अब्दु बीमारी की वजह से नहीं बल्कि अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से घर से बाहर निकले हैं। दरअसल अब्दु के ऊपर एक वीडियो गेम बनाया जा रहा है,जिसके लिए लाइव मोशन कैप्चरिंग की जरूरत है।

इसी वजह से अब्दु को घर से बाहर जाना पड़ा। वैसे अब्दु के फैंस के लिए खुशखबरी है कि वो जल्द ही बिग बॉस के घर में दोबारा वापसी कर सकते हैं।

शो में दोबारा वापसी कर सकते हैं अब्दु

अब्दु रोजिक इस बार के बिग बॉस के पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं। उनके अचानक शो छोड़ने ने उनके फैंस कापी निराश हुए थे। उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पर उनके फैंस द्वारा ट्रेंड भी चलाया गया था। अब ऐसी खबर है कि अब्दु दोबारा शो में वापसी कर सकते हैं।

काफी संघर्षों भरा है अब्दु का जीवन

अब्जू रोजिक का जन्म 3 सितंबर 2003 को तजाकिस्तान में हुआ था। 19 साल के अब्दु एक बीमारी से पीड़ित है जिसकी वजह से उनकी हाइट बहुत कम है। कम हाइट की वजह से उनका ये सफर कई उतार-चढ़ाव भरा रहा। कभी स्कूल से निकाल दिया गया तो कम हाइट का मजाक बनाया गया। इन सब के बावजूद अब्दु ने उम्मीद नहीं छोड़ी और भगवान पर भरोसा कायम रखा। नजीतजन, आज सोशल मीडिया पर उनके 3.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और बिग बॉस का हिस्सा होने के बाद वो और ज्यादा पॉपुलर हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.