KKR से मैच के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने मैच फीस काटी, 1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया

Updated on 03-04-2026 12:16 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बीते बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से जीत लिया। इस सीजन एसआरएच की यह पहली जीत थी। वहीं केकेआर को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने बल्ले से तो कमाल किया। लेकिन मैच के बाद बीसीसीआई ने उनपर तगड़ा जुर्माना ठोका है। उनको आईपीएस के कॉड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने की सजा मिली है।

अभिषेक शर्मा की कटी मैच फीस

सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा की 25 परसेंट मैच फीस काटी गई है। इसके अलावा आईपीएल के कॉड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए उनके नाम एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ा है। उन्होंने आर्टिकल 2.3 के अंतर्गत लेवल 1 का अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी द्वारा सुनाई गई सजा को भी मान लिया है। आईपीएल द्वारा जारी किए गए बयान में इस बात का जिक्र नहीं हुआ है कि अभिषेक को क्यों सजा मिली है। लेकिन आर्टिल 2.3, गलत भाषा या मैच के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करने से संबंधित है।

केकेआर के खिलाफ खेली तूफानी पारी

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने महज 21गेंद में 228.57 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंद पर 48 रन ठोके। अभिषेक के बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले। इस मैच में अभिषेक ने बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया है। वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में डेविड वॉर्नर के बाद 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम 101 छक्के हो गए हैं। बात करें मैच की तो सनराइदर्स हैदराबाद ने 227 रन का टारगेट दिया था। लेकिन केकेआर 16 ओवर में 161 रन पर ही ऑल आउट हो गई

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.