अभिषेक सिंह ने किया पंडरिया के गोठानों का निरिक्षण

Updated on 29-05-2023 11:59 PM
कवर्धा । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के आव्हान पर प्रदेशभर में चलवो गोठान खोलबो पोल अभियान पूरे छत्तीसगढ़ में चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रदेश के हर मंडल में प्रदेश के तमाम भाजपा नेता गौठान पहुंच रहे है और वहां की पोल खोल रहे है।

इस अभियान के तहत सोमवार को पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा के विभिन्न गौठानों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अभिषेक सिंह ने गौठान में गौवंश, गोवर खरीदी, गौ मूत्र खरीदी, वर्मी कंपोस्ट खाद समेत गौठान में गायों के लिए शेड, चारे और पानी जैसी मूलभूत चीजों को गैरमौजूद बताया है। उन्होंने गौठानो  की हालत देखकर कहा कि बिहार के चारा घोटाला के समान ही छत्तीसगढ़ में गौठान घोटाला हो रहा है।

इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केसलीगोडान और पाढ़ी के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि गौठान में चारों तरफ फैली अव्यवस्था कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों का प्रमाण हैं। गौसेवा के नाम पर प्रदेश की सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार कर रही हैं। प्रदेश सरकार सम्मेलन तो भरोसे का कर रही हैं लेकिन प्रदेश की जनता को सिर्फ धोखा दिया जा रहा है।

तैयार कर रहे है जनता का पंचनामा
अभिषेक सिंह ने कहा  प्रदेश सरकार ग्राम पंचायत के सरपंचो एवं ग्रामीणों का शोषण कर रही है। महिला स्व सहायता समूहों को कार्य का भुगतान, निर्माण कार्यो सहित अपने वायदे को पूरा करने में पूरी तरह से विफल हो रही है ज्यादातर गौठानों में मवेशियों के चारा-पानी की व्यवस्था नही है।

उन्होंने  कहा कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों को केंद्र सरकार द्वारा 14 वें और 15 वें वित्त के तहत हजारो करोड़ रूपये का बजट आवंटित किया गया था  जिससे ग्राम का विकास कार्य होता। लेकिन प्रदेश सरकार ने सरपंचों पर दबाव डालकर वो राशि गौठानों में लगाने के लिए बाध्य किया जिससे कि एक तरफ गांवों के साथ अन्याय हुआ वही दूसरी तरफ गौठान और गोबर खरीद के नाम पर आबंटित करोड़ो का बंदर बांट कर लिया गया। गौठानों के दौरा करने के दौरान गौठान में न तो गाय है न ही गोबर खरीद कर कंपोस्ट खाद । इस मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अनिल सिंह ने कहा कि, जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं का चलबो गौठान खोलवो पोल कार्यक्रम की जानकारी भूपेश बघेल को हुआ, उन्होंने सभी गौठान में अधिकारी व कर्मचारियों को काम में लगा दिए एवं मजदूर लगाकर लीपा-पोती का करवाने में लग गए है। इसलिए आज यहां उपस्थित ग्रामीणों के साथ चर्चा कर गौठान के नाम पर हुए भारी भ्रष्टाचार पर जनता का पंचनामा भी भरवाया। इस मौके पर क्रांति गुप्ता,अजीत चंद्रवंशी,गजपाल साहू , कल्याण सिंह,चंद्र कुमार सोनी,भास्कर देवांगन,रवीश सिंह,पदमाराज टंडन,मुकेश चंद्रवंशी, अरविंद वर्मा, कामता पटेल, तिहारी पटेल,सतीश पटेल ,जनार्दन पटेल,ललित चंद्रवंशी,रसपाल  टेकाम, हुकुम सिंह धुर्वे,कृष्णा धुर्वे, तुलसी धुर्वे, ललित पटेल, नरोत्तम साहू, पूरन राजपूत, जय कुमार चंद्रवंशी, सुमित तिवारी, अमन पाठक, तेज प्रकाश तिवारी, बद्री साहू सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.