मन्नत के बाहर मौजूद फैन्स के सामने शाहरुख के बाद पहुंचे अबराम, छीन ली पापा की सारी लाइमलाइट

Updated on 30-01-2023 06:33 PM
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है और इसे देखकर फैन्स भी झूम उठे हैं। एक तरफ सिनेमाघरों में फैन्स की भीड़ लगी हुई है और वहीं दूसरी तरफ एक्टर के घर 'मन्नत' के बाहर भी उनके चाहने वाले एक्टर को एक नजर देखने के लिए पलकें बिछाए बैठे बैठे हैं। बीती रात भी शाहरुख खान के घर के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आई और शाहरुख खान अपने इन फैन्स के लिए घर के उस फेवरेट स्पॉट पर पहुंचे। यहां शाहरुख ने फैन्स का दिल से स्वागत किया और अपनी फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस भी किया। लेकिन इसी मौके पर उनका छोटा बेटी अबराम लाइमलाइट चुरा ले गया।

इस मौके पर शाहरुख के कई वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं। हर वीडियो में शाहरुख अपने फैन्स की तरफ देखकर उन्हें ग्रीट करते दिख रहे हैं। कभी Kiss देते तो कभी दुआ सलाम करते दिख रहे हैं शाहरुख। शाहरुख की झलक देखकर फैन्स की दीवानगी भी खूब नजर आ रही है। अब इसी बीच एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख का छोटा बेटा अबराम नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि अबराम शाहरुख की लाइमलाइट चुराने पहुंचा हो।

पापा की जगह आकर फैन्स के सामने खड़े हो गए आराम

दरअसल इस नए वीडियो में अबराम ठीक उसी जगह पर आकर खड़ा दिख रहा है जहां शाहरुख अपने फैन्स के लिए खड़े नजर आया करते हैं। अबराम उसी अंदाज में फैन्स को ग्रीट कर रहा जैसे पापा शाहरुख किया करते हैं। हालांकि अबराम के साथ वहां कुछ स्टाफ भी खड़े दिख रहे हैं जो थोड़ी ही देर में अबराम को लेकर अंदर चले जाते हैं। अबराम के इस वीडियो पर लोगों ने खूब सारे कॉमेंट्स किए हैं।

बॉक्स ऑफिस पर पठान का तूफान है जारी

बता दें कि फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तूफान लेकर आई है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस फिल्म ने केवल 5 दिनों में देशभर में करीब 275 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी अहम भूमिका में हैं। सलमान खान के कैमियो रोल ने फिल्म में जैसे जान फूंक दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.