MP में पेट्रोल-डीजल और गैस का भरपूर भंडार, मुख्य सचिव की कलेक्टर्स को दो टूक- भ्रम फैलाने वालों से सख्ती से निपटें

Updated on 27-03-2026 11:46 AM

भोपाल। प्रदेश में कहीं भी पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त भंडार है। आमजन में इस लेकर कोई पेनिक न हों, यह जिम्मेदारी मैदानी अधिकारियों की है। वे संवाद बढ़ाएं। सूचना के सभी माध्यमों का उपयोग करें। यदि कोई भम्र फैलाए तो उससे सख्ती से निपटें। पेयजल की स्थिति पर नजर रखें। कहीं भी जल संकट जैसी स्थिति नहीं बननी चाहिए। यह निर्देश मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार को कलेक्टर-कमिश्नर्स को वीडियो कांफ्रेंस में दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री कांफ्रेंस के सभी बिंदुओं के क्रियान्वयन को लेकर जानकारी ली गई। मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान समय में पेट्रोल-डीजल पर गैस को लेकर जो स्थिति है, वह सबकी जानकारी में है। प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। आपूर्ति की निरंतरता बनी हुई है। शासन स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर-कमिश्नर इसे प्राथमिकता में रखें। आमजन पेनिक न हों।

उन्होंने आगे कहा, इसी तरह खरीफ सीजन में खाद की आवश्यकता को लेकर हम सुविधाजनक स्थिति में हैं। किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। कानून व्यवस्था हमारी पहली प्राथमिकता है और इस पर ध्यान दिया जाए। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों को निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मामले लंबित ना रहें, यह सुनिश्चित करें। रबी फसलों की कटाई भी चल रही है।

कई जगहों से नरवाई जलाने की बात सामने आई है। इस पर ध्यान दें। किसानों को प्रेरित करें और उन्हें बताएं कि इससे भूमि की उर्वरा शक्ति कमजोर होती है। गर्मी का समय आ गया है। पेयजल की स्थिति को देखें और जल संकट की स्थिति ना बने, इसके लिए कार्य योजना बनाएं। जल गंगा संवर्धन अभियान चल रहा है, इसमें सक्रिय भागीदारी रखें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.