एबीवीपी ने उड़ीसा फकीर मोहन कॉलेज के विभागाध्यक्ष समीर साहू का फूंका पुतला

Updated on 16-07-2025 12:25 PM

रायपुर। उड़ीसा में बालेश्वर के फकीर मोहन महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष समीर साहू द्वारा कॉलेज के छात्रा  सौम्याश्री को लगातार यौवन उत्पीड़न व प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके कारण मानसिक रुप से आहत होकर सौम्याश्री ने आत्मदाह कर लिया जिसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फकीर मोहन कॉलेज के विभागाध्यक्ष समीर साहू का पुतला दहन किया l

अभाविप जिला संयोजक जीत प्रजापति ने बताया की उड़ीसा में बालेश्वर फकीर मोहन कॉलेज की छात्रा सौम्याश्री की आत्महत्या की खबर अत्यंत पीड़ादायक है यह घटना सिर्फ एक छात्रा की आत्महत्या नहीं बल्कि महाविद्यालय व उड़ीसा के प्रशासनिक असंवेदनशीलता और व्यवस्था की असफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है जिसने एक बेटी को न्याय दिलाने के बजाय उसे मौत की ओर धकेला है और साथ ही साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनंदगांव ने केंद्र सरकार से मांग किया की देश के प्रत्येक कॉलेज में   icc (internal complaints commitee) यानी आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाए l अभाविप सविष्कार प्रांत सह संयोजक सुश्री चांदना श्रीवास्तव ने कहा,जब कॉलेज के छात्रा सौम्याश्री द्वारा विभागाध्यक्ष समीर साहू के खिलाफ यौन शोषण की गंभीर शिकायत किया गया, तब प्रशासन के द्वारा इस पर कोई कठोर कार्यवाही नहीं किया गया गया l

प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर मानसिक रूप से आहत होकर उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया। अभाविप, सौम्याश्री के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है और इस पूरे घटनाक्रम की कठोर निंदा करती है। साथ ही शासन,प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग करते है कि आरोपी समीर साहू के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई और छात्रा इस तरह के अत्याचार का शिकार न हो।

प्रदर्शन के दौरान नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनंजय पांडे नगर सह निकता श्रीरंगें, भूपेंद्र पाल ,जीत शर्मा अंशराज भाटिया, यश साहू ,कुलदीप पाल, अभिनव बाजपेयी ,धन्नू टंडन ,विवेक कुमार ,नितिन सेन आदि कार्यकर्ता व छात्र उपस्थित थे l



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.