अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ABVV की महिला टीम धर्मशाला रवाना

Updated on 07-02-2026 02:27 PM
बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर की महिला कबड्डी टीम अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला रवाना हुई। विश्वविद्यालय की यह टीम ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनी थी, जिसके बाद उसे राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिला है।

प्रस्थान से पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ए.डी.एन. बाजपेई ने खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल संचालक डॉ. प्रमोद तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
टीम मैनेजर के रूप में डॉ. वसंत अंचल खिलाड़ियों के साथ धर्मशाला गए हैं। टीम में संजू देवी, रोशनी, जागृति यादव, सिमरन, मनीषा, निधि, अनु, नूतन, सरोजिनी, त्रिजा ज्योति एक्का, शब्बो, चांदनी, संध्या चौहान और रुखसार शामिल हैं।
 गौरतलब है कि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तरीय इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 16 टीमों का चयन किया गया है, जिनमें से शीर्ष 8 टीमें आगामी सत्र में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विश्वविद्यालय परिवार को उम्मीद है कि महिला कबड्डी टीम श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन में स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ और विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.