जनहितकारी योजनाओं की रफ्तार बढ़ाना पहली प्राथमिकता : सीईओ

Updated on 21-07-2026 01:01 PM

कोरिया।  जिला पंचायत कोरिया के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  योगेंद्र श्रीवास ने सोमवार को पदभार ग्रहण करते ही जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा विभागीय दायित्वों की विस्तृत जानकारी ली। इसके पहले नव पदस्थ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  योगेंद्र श्रीवास ने कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव से मुलाकात की।

बैठक में  श्रीवास ने कहा कि कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक निर्धारित समय-सीमा में पहुंचे और कार्यों में जवाबदेही तथा संवेदनशीलता दिखाई जाए।

उन्होंने विशेष रूप से विकसित भारत जीरामजी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी गंभीरता और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

 योगेंद्र श्रीवास राज्य प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी हैं। वे जशपुर, बलौदाबाजार सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व निभा चुके हैं। कोरिया जिले में पदस्थापना से पूर्व वे मार्कफेड में पदस्थ थे। उनके प्रशासनिक अनुभव से जिले में ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति मिलने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.