भिलाई में हादसे, दो लोगों की मौत

Updated on 06-08-2025 12:22 PM

भिलाई। बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. इनमें से एक युवक की बाइक की टक्कर से तो दूसरे की कार से हुई टक्कर में मौत हो गई, पहली सड़क दुर्घटना सोमवार रात स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के इंदु आईटी स्कूल के पास कुरुद रोड पर हुई. सीसीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सेकंड ईयर के छात्र सहान अली और उत्तम पांडेय स्कूटी से कुरुद से अवंतीबाई चौक की ओर आ रहे थे.
रात करीब 9.30 बजे चौक की ओर से बाइक सवार कुरुद निवासी रोहित बघेल और वासु ठाकुर तेज रफ्तार में आ रहे थे. इंदू आईटी के पास सामने से आ रही स्कूटी को सीधे टक्कर मार दी. भीषण हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. चारों को इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तालपुरी कॉलोनी निवासी सद्दान अली (24 वर्ष) की मौत हो गई. स्कूटी पर उसके पीछे बैठा अंबिकापुर निवासी उत्तम पांडेय की हालत ज्यादा खराब होने से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया. वहीं बाइक सवार दोनों युवकों का इलाज चल रहा है.

दूसरा हादसा जामुल थाना क्षेत्र की है. देर शाम बाइक सवार दो युवकों को एमपीईबी चौक के पास पीछे से कार ने टक्कर मार दी. बाइक चला रहे जामुल निवासी करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं बाइक पर पीछे बैठे उसका साथी भी चोटिल हो गया.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.