ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग में हादसा, केमिकल में आग लगने से मची अफरा-तफरी

Updated on 06-11-2023 02:07 PM
ऋषिकेश: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत नगरासू में निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल में सोमवार को आग लग गई। इस दौरान सुरंग के अंदर 44 मजदूर काम कर रहे थे जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया। आग पर समय रहते काबू कर लिया गया। सुरंग में आग की सूचना पर मौके पर तुरंत पहुंचे एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवानों ने आग को बुझाया और सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवान अगर समय पर नहीं पहुंचते तो स्थिति भयावह हो सकती थी।

दरअसल, रुद्रप्रयाग के घोलतीर नगरासू सौड मे रेल निर्माण मे लगी मेघा कम्पनी की टनल टी 15 पी1 पोस्ट के स्टार्टिंग पॉइंट से 1 किलोमीटर अंदर केमिकल में आग लगने से वहां अफरातफ़री मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस, चौकी घोलतीर पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफकी टीम मौके पर पहुंची। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि टनल मे कार्य कर रहे 44 मजदूर को तत्काल सुरक्षित बाहर निकला गया है। अब स्थिति सामान्य हो चुकी हैं, किसी भी प्रकार की कोई जनहानि/नुकसान नहीं हुआ है।

रविवार शाम की घटना
रेल विकास निगम लिमिटेड के परियोजना निदेशालय के मुख्य परियोजना प्रबंधक अजित सिंह यादव ने सोमवार को बताया कि रविवार की शाम को यह घटना परियोजना की सुरंग संख्या 15 में हुई जहां रखे रासायनिक पदार्थ में अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग पर आधा घंटे में काबू पा लिया गया और घटना में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मौजूद सभी मजदूरों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि सुरंग में पानी के रिसाव को रोकने के लिए प्रयुक्त होने वाले रसायन में आग लगी थी। आग बुझाने के एक घंटे बाद कार्यस्थल पर फिर से काम शुरु कर दिया गया और अब वहां स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.