कौवाझर में दुर्घटना स्थल सील, ठेकेदार को नोटिस

Updated on 03-01-2025 01:16 PM

महासमुंद।  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर मेसर्स करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कौवाझर में आज हुई दुर्घटना की जांच हेतु श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र एवं सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मनीष कुंजाम ने कारखाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारखाने के अधीन कार्यरत मेसर्स फाइव स्टार कंस्ट्रक्शन कंपनी और उसके अधिकारियों की गतिविधियों की जांच की गई।  

श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र ने बताया कि कारखाने में ’’साइट बैचिंग प्लांट’’ एवं बेड फिल्टर एरिया में ’’छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996’’, ’’न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948’’, ’’संविदा श्रमिक अधिनियम 1970’’, वेतन भुगतान अधिनियम 1936 एवं समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 अंतर्गत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई त्रुटियों के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है, और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। साइट पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को देखते हुए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 नियम 2008 के नियम 283 के तहत साइट बैचिंग प्लांट के समीप निर्माणाधीन ’’डीजल रूम’’, और ’’बेड फिल्टर निर्माण कार्य’’ को तब तक प्रतिबंधित कर दिया गया है, जब तक सुरक्षा उपाय पूरी तरह से लागू नहीं किए जाते और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते। सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को श्रम और सुरक्षा कानूनों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।  

उल्लेखनीय है कि करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कौवाझर तुमगांव महासमुंद में आज कार्य कर रहे श्रमिक अभिषेक बर्मन के साथ हुई दुर्घटना की जांच हेतु उपस्थित हुए दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। जांच टीम एवं प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  अभिषेक बर्मन 2 जनवरी को बैचिंग प्लांट के पास ढलाई का कार्य कर रहे थे वहां पर डीजल पंप ऑपरेटिंग रूम का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस दौरान अभिषेक बर्मन 8 फीट नीचे गड्ढे में क्रांकीट फैलाने का कार्य कर रहे थे इस बीच एक वाहन के द्वारा क्रांकीट गड्ढे में उड़ेला जा रहा था, ढलान पर गाड़ी  खिसकती हुई 8 फीट नीचे गड्ढे में गिरी और गाड़ी के नीचे श्री बर्मन आ गए जिससे उनकी प्रणांत हो गई। जांच में नियमानुसार जो भी उल्लंघन पाए गए है विस्तृत रूप से रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है एवं नियमानुसार उनके परिवार को सहायता दी जाएगी। जांच के दौरान कारखाना प्रबंधन की ओर से निखिल कुमार, सुनील पांडे, प्रमोद नायर, मनोज, अभय कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.