एयर होस्टेस हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी ने की आत्महत्या

Updated on 08-09-2023 03:12 PM

मुंबई/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी राजधानी रायपुर की एयर होस्टेस की हत्या से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

एयर होस्टेस की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी  विक्रम ने थाने में आत्महत्या कर ली है। आरोपी  ने अपनी पैंट के सहारे फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार एयर होस्टेस की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपित ने अंधेरी पुलिस स्टेशन के लाक-अप में बीती रात की फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक आरोपी विक्रम अटवाल पवई के एनजी काम्प्लेक्स की उसी इमारत में हाउस कीपर का काम करता था, जिसमें रायपुर की रहने वाली एयरहोस्टेस रूपल की डेड बाडी बीते रविवार रात को मिली थी।

रायपुर की एयर होस्टेस की मुंबई में गला रेतकर हत्या
बतादें कि रायपुर निवासी 24 वर्षीय ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे की मुंबई के मरोल उपनगर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार शाम उसके फ्लैट से उसका शव बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने सोसायटी के एक सफाई कर्मी 40 वर्षीय विक्रम अठवाल को गिरफ्तार किया था।

रूपल मरोल क्षेत्र के एनजी कांप्लेक्स में बड़ी बहन और उसके दोस्त के साथ रह रही थी। उसकी बहन एवं दोस्त अपने गृहनगर गए थे, इसलिए रविवार को रूपल अकेली थी। सोमवार सुबह परिवार के लोग रूपल को फोन लगा रहे थे। फोन न उठने पर उसके सहकर्मियों को फोनकर उसके घर जाने कहा गया।

सहकर्मियों द्वारा घंटी बजाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दूसरी चाभी से दरवाजा खोला तो अंदर रूपल खून से लथपथ पड़ी थी। उसका गला काट दिया गया था।

दुष्कर्म का किया था प्रयास

मिड-डे के अनुसार, डीसीपी जोन 10 दत्ता नलवाडे ने कहा कि आरोपित विक्रम पीड़िता के अपार्टमेंट में बंद पाइपलाइन साफ करने को गया था। इस दौरान रूपल ने किसी बात पर नाराजगी जताई। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया था। विरोध करने पर आरोपित ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी अपने गांव तुंगा चला गया।

पिता ठेकेदार, बड़ी बहन मुंबई में बैंककर्मी
रूपल के पिता चंद्रप्रकाश ओगरे रायपुर में ठेकेदारी करते हैं। रूपल की बड़ी बहन मुंबई में ही एक बैंक में काम करती है। रूपल दूसरे नंबर की थी। वहीं उसकी छोटी बहन डेंटल कालेज रायपुर में पढ़ाई कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.