पुणे में सरकारी बस में रेप केस का आरोपी अरेस्ट:गन्ने के खेत में छिपा था; पानी पीने गांव में आया, लोगों ने पुलिस को खबर कर दी

Updated on 28-02-2025 01:40 PM

पुणे में खड़ी बस में 26 साल की महिला के साथ हुए रेप का आरोपी महाराष्ट्र के शिरूर तहसील के केगुनाट गांव से गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। क्राइम ब्रांच पुणे के DCP निखिल पिंगले ने बताया- गन्ने के खेत से आरोपी को देर रात गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के पूरे प्रोसेस में गांववालों ने हमें मदद की। उन्होंने ही बताया कि आरोपी गुनात गांव में आया है। रात में उसने एक घर से पीने का पानी और खाना मांगा। इस दौरान लोगों ने उसे पहचान लिया और जानकारी पुलिस को दे दी। आरोपी को पकड़ने में भी लोगों ने मदद की।

पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा- आरोपी बीती रात 1:10 बजे गुनात गांव से पकड़ा गया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। एक स्पेशल वकील नियुक्त किया जाएगा। हम केस को जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे।

फिलहाल आगे की जांच के लिए आरोपी को पुणे भेज दिया गया है। आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे ने 25 फरवरी को सरकारी स्वारगेट डिपो में इस वारदात को अंजाम दिया था। उस पर 1 लाख रुपए का इनाम था।

रेप के बाद सब्जी की गाड़ी में बैठकर गांव भागा था 

रेप की घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी पुणे से सब्जी ले जा रहे ट्रक में छिपकर अपने गांव भाग गया। घर पहुंचकर उसने अपने कपड़े और जूते बदले। इसके बाद वह घर से भी निकल गया।

पुलिस को सूत्रों से जानकारी थी कि आरोपी गांव में ही गन्ने के खेतों में छिपा हो सकता है। पुलिस ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 13 टीमें बनाई गई थीं।

डिपो मैनेजर के खिलाफ जांच के आदेश

घटना के बाद महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाइक ने असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट सुपरिटेंडेंट और बस डिपो मैनेजर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर इन्हें सस्पेंड किया जाएगा। उन्होंने बस डिपो पर तैनात पुराने सुरक्षाकर्मियों को हटाने का भी निर्देश दिया।

पुणे सिटी पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच यूनिट की 8 टीमें और स्वारगेट पुलिस स्टेशन की 5 टीमें आरोपी की तलाश कर रही थीं। टीमों को जिले से बाहर भी भेजा गया राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकनकर ने कहा- घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस ने शिकायत पर फौरन कार्रवाई की है।

पीड़ित से आरोपी ने कहा था- दीदी कहां जा रही हो 

पुणे की डिप्टी कमिश्नर स्मार्तना पाटिल के मुताबिक 26 साल की महिला घरों में काम करती है। वह अपने गांव जाने के लिए 25 फरवरी सुबह 5 बजे के आसपास बस का इंतजार कर रही थी। आरोपी ने उसे दीदी कहकर पूछा कि कहां जा रही हो? पीड़ित ने बताया कि मुझे अपने गांव जाना है।

इसके बाद आरोपी ने उसे कहा कि आपकी बस दूसरी जगह खड़ी है। चलो मैं छोड़ देता हूं। पीड़ित बोली- नहीं, बस यहीं पर आती है। इस पर आरोपी ने बोला मैं 10 साल से यहां हूं, चलो मैं छोड़ देता हूं। महिला मान गई और उसके साथ बस पार्किंग एरिया की ओर चली गई।

युवक उसे शिवशाही बस की ओर इशारा करते हुए अंदर जाने को कहा। बस में रोशनी नहीं थी। इस पर महिला ने झिझकते हुए युवक से पूछा- लाइट नहीं जल रही है। युवक ने उससे कहा कि अन्य यात्री सो रहे हैं, इसलिए अंधेरा है। जैसे ही वह बस में चढ़ी आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ रेप किया।

घटना सुबह 5.30 बजे की

पुणे पुलिस के मुताबिक पीड़ित घटना के बाद बदहवास दूसरी बस पकड़कर अपने गांव जाने लगी। उससे पहले उसने अपनी एक दोस्त को फोन कर बताया तो उसने पुलिस में शिकायत करने को कहा। घटना सुबह 5.30 बजे की है। CCTV फुटेज में आरोपी महिला से बात करते दिखा है। आरोपी दत्तात्रेय रामदास गडे की पहचान कर ली गई है। उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड है। फिलहाल वह फरार है। सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से पुलिस स्टेशन 100 मीटर की दूरी पर है।

शिवसेना का हंगामा, बसों में तोड़फोड़ की

घटना के विरोध में शिवसेना (UBT) ने बुधवार से स्वारगेट बस डिपो पर तोड़फोड़ की थी। वे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ परिवहन विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शिवसेना के अलावा NCP शरद पवार के समर्थकों ने भी स्वारगेट थाने पर प्रदर्शन किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को शुक्रवार को NIA रिमांड से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। NIA की विशेष अदालत ने तहव्वुर को 6…
 10 May 2025
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई हमले की कोशिश को भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया। बीती रात करीब 1:30 बजे चिंतपूर्णी के…
 10 May 2025
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे पाकिस्तान के साथ तनाव पर लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग…
 10 May 2025
6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके तहत पाकिस्तान पर मिसाइलें दागी गईं। इसकी जानकारी 7 मई को सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के…
 10 May 2025
पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सेना को टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) को सक्रिय करने का आदेश दिया है। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी टेरिटोरियल आर्मी रूल्स…
 10 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरूषों को सिर और सीने में गोली…
 10 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक बंद किया गया है। ये एयरपोर्ट्स जिन राज्यों में हैं उनमें- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,…
 09 May 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच…
 09 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की शुक्रवार शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…
Advt.