चोरी की बाइक के साथ आरोपी दीपक निर्मलकर गिरफ्तार

Updated on 20-07-2025 02:22 PM

रायपुर।  खमतराई थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खमतराई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रार्थी दानेश्वर निर्मलकर, निवासी विवेकानंद नगर, दुर्ग ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 2 दिसंबर 2024 को वह अपने मित्र मिथलेश जंघेल से मिलने खमतराई श्रीनगर आया था। रात्रि लगभग 9.30 बजे जब वह रिंग रोड नंबर 2 के पास पेट्रोल पंप के सामने अपनी

बाइक खड़ी कर बात कर रहा था, तभी कुछ देर बाद देखा कि उसकी मोटरसाइकिल (टीवीएस रेडर, नंबर CG/07/CQ/5832) गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दीपक निर्मलकर उर्फ गोपाल (उम्र 23 वर्ष), निवासी मुर्रा भट्ठी, संतोषी माता मंदिर के पास, थाना गुढियारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक (CG/04/CQ/2578), जिसकी कीमत लगभग 60,000 रुपये है, बरामद की गई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सचिन सिंह (थाना प्रभारी खमतराई), निरीक्षक परेश कुमार पांडे (एंटी क्राइम यूनिट प्रभारी), सउनि अतुलेश राय सहित साइबर यूनिट व खमतराई थाना टीम की अहम भूमिका रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.