सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रेनू सिन्हा मर्डर केस में आरोपी पति गिरफ्तार, स्टोर रूम में छुपा था, यह थी प्लानिंग

Updated on 11-09-2023 02:03 PM
नोएडा: नोएडा के सेक्टर 30 में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपी पति को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी पति के घर के स्टोर रूप में ही छुपे होने का मामला सामने आया है। दरअसल, 61 वर्षीय सुvप्रीम कोर्ट की वकील का शव रविवार की शाम घर के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। उनके सिर पर चोट के निशान पाए गए। वकील के भाई की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों ने पति पर हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि, महिला वकील की हत्या के बाद से पति गायब था। उसकी खोज की जा रही थी। देर रात करीब 3 बजे पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पति घर के स्टोर रूम में छुपा हुआ था। प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का मामला सामने आया है।

पति ने ही की वकील की हत्या


सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हत्या के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। उनके पति नितिन सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है। नितिन सिन्हा पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या की हत्या की। इसके बाद कोठी के स्टोर रूम में छुप गए। देर रात करीब 3:00 बजे पुलिस ने स्टोर से उन्हें बाहर निकाला। पति नितिन सिन्हा पर आरोप लगा है कि वह अपनी कोठी बेचकर विदेश भागना चाहता था। महिला वकील इसका विरोध कर रही थी। ऐसे में उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटा दिया।

पति ने घर बेचने का बनाया था दबाव


महिला वकील रेणु सिन्हा के पति ने घर बेचने का दबाव बनाया था। लेकिन, रेणु घर नहीं बेचना चाहती थी। उसने मना किया तो फिर पति ने उसकी हत्या की प्लानिंग कर ली। इससे पहले उसने ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल किया था। वह अपनी कोठी को बेचकर ब्रिटेन में बसने की योजना बना रहा था। हत्या के बाद पति नितिन सिन्हा ने उसकी लाश को भी ठिकाने लगाने की योजना तैयार कर ली थी। पुलिस के कोठी पर पहुंचने से पहले वह काफी सबूत मिटा भी चुका था। लेकिन, जब तक वह सारे सबूत साफ कर पाता, भाई की सूचना पर पुलिस कोठी पर आ धमकी। आखिरकार, नितिननाथ सिन्हा का सारा खेल सामने आ गया।

संदिग्ध हालात में मिला था शव


सेक्टर 30 स्थित कोठी के बाथरूम में महिला के शव को संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था। महिला वकील की हत्या मामले में उनके भाई ने पति पर शक जताया था। हालांकि, घटना के बाद से ही पति नितिननाथ सिन्हा फरार बताए जा रहे थे। पुलिस उनके लोकेशन के आधार पर तलाश कर रही थी। पुलिस को घर में उनके छुपे होने का संदेह मिला। इसके बाद कोठी को छाना गया तो वह स्टोर रूप में पाए गए।

पटना की रहने वाली थीं रेणु


सुप्रीम कोर्ट में महिला वकील रेणु सिन्हा बिहार के पटना की रहने वाली थीं। वह अपने पति के साथ सेक्टर 30 में रहती थीं। रेणु सिन्हा कैंसर से पीड़ित थीं। उनका बेटा अमेरिका में रहता है। रेणु दो दिनों से अपने भाई का फोन नहीं उठा रही थी। उन्हें बहन को लेकर चिंता हुई तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, घर का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। घर के अंदर घुसी पुलिस को महिला वकील का शव मिला।

सीसीटीवी फुटेज था गायब


पुलिस ने जांच के क्रम में पाया गया घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब है। इसके बाद पति नितिननाथ सिन्हा पर शक गहराने लगा। आशंका जताई गई कि वारदात के बाद नितिन डीवीआर निकालकर ले गए। पुलिस ने इसके बाद कोठी के आसपास लगे कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की। इसमें उन्हें नितिन सिन्हा कहीं भी दिखाई नहीं दिया। ऐसे में माना गया कि वारदात के बाद वह घर से बाहर ही नहीं निकला है। उसके घर में छुपे होने की संभावनाओं के आधार पर हर कमरे की तलाशी ली गई। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.