आरोपी ललित झा के भाई का मोबाइल भी पुलिस के रेडार पर, जानिए क्या मिला

Updated on 18-12-2023 01:05 PM
दरभंगा: संसद भवन कांड यानी पार्लियामेंट में सेंध के आरोपी ललित झा के घर दरभंगा के बहेड़ा में पुलिस पहुंची। बहेड़ा थाने की पुलिस ने रविवार देर एक को एक बार फिर से ललित झा के पैतृक घर का रुख किया। इस दौरान ललित के परिवार वालों से भी पूछताछ की गई। बताया जाता है की ललित झा के बड़े भाई शंभू कुमार झा और छोटे भाई हरिदर्शन झा उर्फ सोनू के मोबाइल नंबर को तलब करते हुए उसकी भी जांच की गई है। इसके बाद रामपुर उदय गांव में इस मामले की चर्चा एक बार फिर से तेज हो गयी है। जानकारों के मुताबिक इस मामले की मॉनिटरिंग बिहार के डीजीपी आरएस भट्ठी खुद कर रहे हैं।

सर्विलांस पर ललित झा के घरवालों का मोबाइल

बताया जाता है कि दरभंगा पुलिस ललित के परिवार वालों के मोबाइल नम्बर को टेक्निकल सेल के माध्यम से लगातार ट्रेस कर रही है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालों से सम्पर्क रखने वालों पर नजर रखी जा रही है। जांच तेज होते देख उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली पुलिस कभी भी ललित के गांव अलीनगर के रामपुर उदय पहुंच सकती है। ऐसे में दिल्ली पुलिस भी ललित झा के घरवालों से पूछताछ कर सकती है।

रह-रह कर रोने लगती हैं ललित झा की मां

आरोपी ललित झा के पिता देवानंद झा के सगे-संबंधी अपनी जिज्ञासा शांत करने और उनका हालचाल लेने उनके घर पर पहुंच रहे हैं। लोगों के पहुंचते ही ललित की मां मंजुला देवी फफक-फफककर रोने लगती हैं। वो लोगों को बताती है कि ललित ऐसा नहीं था, ये कैसे हो गया कुछ समझ में नहीं आ रहा है। अभी तो मार्च 2024 में हमलोग उसकी शादी करने वाले थे।' मंजुला ने बताया कि ललित की शादी ठीक हो चुकी थी।

ललित झा के इस कदम से गांव के लोग भी हैरान

रामपुर उदय गांव के अधिवक्ता अमरेश झा, विनय कुमार झा, प्रिय रंजन मिश्रा, सुनील झा, पूर्व मुखिया मदन झा और मौजूदा मुखिया रेखा देवी ने कहा कि ललित बचपन से ही सज्जन स्वभाव का है। वह पढ़ने में मेधावी है। साल में एक-दो बार गांव आने पर वह बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने की नसीहत देता था। इसके अलावा वो सामाजिक कार्यों में भी हाथ बंटाता था। ऐसे मिलनसार स्वभाव के लड़के का नाम इस मामले में आने पर वो सभी लोग हैरान हैं। ग्रामीण इसके लिए संसद भवन की सुरक्षा में लगी पुलिस को ही जिम्मेवार मान रहे हैं। वहीं पूछे जाने पर बहेड़ा थाने के प्रभारी एसएचओ शिवकुमार राम ने कहा कि वरीय पुलिस अधिकारियों के आदेश पर परिवार वालों से पूछताछ की गई है। आगे अधिकारियों के आदेश का इंतजार है। उनका आदेश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.