FIR के एक दिन पहले तक आरोपियों ने लगाई अटेंडेंस:PHQ की मेडिकल शाखा में फर्जी बिल घोटाला

Updated on 17-10-2025 11:55 AM

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में मेडिकल शाखा के अधिकारियों ने फर्जी बिल बनाकर 15 लाख रुपए हड़पने के मामले में आवेदन देने वाले पीटीआरआई शाखा के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। इन बयानों में फर्जीवाड़े के तरीके का खुलासा हुआ है। वहीं आरोपियों में प्रभारी- ASI हर्ष वानखेड़े, कैशियर- सूबेदार नीरज कुमार और सहायक स्टाफ- हेड कॉन्स्टेबल राजपाल ठाकुर शामिल हैं।

एफआईआर दर्ज होते ही तीनों फरार हो गए हैं। खास बात ये है कि एफआईआर दर्ज करने के एक दिन पहले तक कार्मिक शाखा में नीरज और हर्ष ने अटेंडेंस लगाई है। जबकि राजपाल मंगलवार को मेडिकल लीव पर चला गया था।

आरोपी ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

जांच के दौरान पीएचक्यू के अधिकारी ने प्रेस प्रशिक्षण शाखा पुलिस मुख्यालय के आरक्षक संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 20 देयकों 4 अगस्त 2023 से 14 अगस्त 23 के बीच 5 लाख 7 हजार रुपए का भुगतान किया। 24 देयकों से 31 मार्च 24 में 4.78 लाख रुपए भुगतान किया गया।

सभी देयकों को राजपाल कॉल कर बताता था कि गलती से मेडिकल शाखा की रकम आपके खाते में चली गई है। इसे लौटाने के लिए आरोपी अपने पर्सनल अकाउंट नंबर और यूपीआई दिया करता था।

फर्जी मेडिकल बिल लगाकर हड़पी राशि

टीआई सीबी राठौर ने बताया कि पीटीआरआई के कर्मचारियों ने फरवरी 2025 में आवेदन देकर मामले की जानकारी सीनियर अफसरों को दी थी। जांच में खुलासा हुआ कि ASI हर्ष वानखेड़े, सूबेदार नीरज कुमार और हेड कॉन्स्टेबल राजपाल ठाकुर ने 2023 से जुलाई 2025 के बीच फर्जी मेडिकल बिल पास कर सरकारी राशि अपने बैंक खातों में ट्रांसफर कराई है।

डीएसपी ओपी मिश्रा ने कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन मंगलवार को सौंपा था। इसके आधार पर बुधवार को जहांगीराबाद पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। बता दें कि फरवरी महीने में ही तीनों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.