अयोध्या में महिला की निर्मम हत्या का आरोपी अंबेडकरनगर से गिरफ्तार, मौत के कारणों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Updated on 09-09-2023 01:01 PM
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में महिला की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। दरअसल, थाना महराजगंज इलाके के रामपुर पुवारी मदरहिया गांव के गन्ने के खेत में बदायूं जिले की महिला राधा का गला कटा शव दो दिन पहले बरामद किया गया था। एसएसपी राजकरन नैय्यर ने बताया कि इस नृशंस हत्याकांड के दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें उसी गांव की एक महिला सुनीता शामिल हैं। महाराजगंज थाने में महिला की हत्या मामले में 6 सितंबर को केस दर्ज कराया गया था। हत्या के केस में रामपुर पुवारी की सुनीता को 7 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। दूसरा शातिर अपराधी नन्हे सिंह फरार था। पुलिस ने उसे शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

महिला हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने राधा की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। मामले में बताया गया कि 5 सितंबर को ग्राम प्रधान राजितराम यादव की तहरीर मिली थी। इसमें महिला की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में छुपा देने की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस घटना के आरोपियों की तलाश में जुटी। एसएसपी के मुताबिक, इस ममले में शातिर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए तीन थानों की पुलिस को लगाया गया। पुलिस टीम ने अम्बेडकरनगर के थाना अहरौली इलाके में शातिर अपराधी नन्हे सिंह को अवैध असलहे के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

अंबेडकरनगर में भी मिला था एक शव


प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि गोसाईगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर ईशनारायण मिश्र और थाना महराजगंज के एसआई मो. अमीन की टीम जब बदायूं पहुंची तो मृतका राधा और वहां के रहने वाले नेकसू का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। महराजगंज एसएचओ अनुपम मिश्र ने बताया कि महिला की हत्या की घटना की रात पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना इलाके में एक अधेड़ का शव मिला था। यह बदायूं निवासी नेकसू का निकला।

शादी करवाने का करते थे धंधा


पुलिस की पूछताछ में अहम खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, नन्हें और राधा पैसे लेकर शादी के लिए औरतें उपलब्ध करवाते थे। दोनों ने पैसे लेकर महराजगंज इलाके के मदरहिया गांव की सुनीता की लड़की की शादी बदायूं के नेकसू से करवाई थी। वह लड़की शादी के बाद भाग आई थी। नेकसू, राधा और नन्हें का उसी पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। नेकसू के साथ पहले से ही राधा नामक एक औरत थी। एक सप्ताह पहले नन्हें दोनों को अयोध्या लेकर आया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों को लेकर नन्हें अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना इलाके के अटवाई गांव चला गया। वहां उसने कथित तौर नेकसू की हत्या करके शव को जंगल मे फेंक दिया। राधा को लेकर मदरहिया गांव चला आया। सोमवार की शाम को आरोपित सुनीता और नन्हें एक बाइक से राधा को लेकर निकले थे। सुबह राधा का शव गन्ने के खेत में मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.