लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से बताना है केंद्र-राज्य सरकार की उपलब्धियां : किरण सिंह देव

Updated on 14-02-2024 04:54 PM

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 13 फरवरी को राज्य स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में लोकसभा के संयोजक, सहसंयोजक, क्लस्टर प्रभारी सहित बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

राज्यसभा सांसद एवं कार्यक्रम के छत्तीसगढ़ प्रभारी बाबूराम निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कार्यक्रम तय किया है उसे हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से भाजपा प्रदेश भर के लाभार्थी जिन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है उनसे मिलकर योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे इसके लिए हम सभी नीचे स्तर पर जाकर काम करेंगे और जिन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लिया है उनसे चर्चा कर अन्य लोगों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में बताएंगे।

लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी साल भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है इसी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश भाजपा लाभार्थी सम्मेलन आयोजित कर रही है। जिसके अंतर्गत पहले लोकसभा स्तर पर उसके बाद मंडल स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भर के लगभग 40 लाख लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है। जिसके लिए भाजपा के 1 लाख 44 हजार कार्यकर्ता केंद्र व सरकार द्वारा लाभार्थियों को दी जा रही प्रधानमंत्री आवास सहित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा कर जानकारी प्राप्त करेंगे। लाभार्थियों के साथ चर्चा करने के बाद उनके साथ फोटो खींचकर नमो ऐप में डालेंगे और साथ ही साथ पार्टी द्वारा जारी की गई मोबाइल नंबर में मिस्ड कॉल देकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे। भाजपा का यह कार्यक्रम 20 एवं 21 फरवरी को लोकसभा स्तर पर आयोजित की जाएगी इसके बाद 22 एवं 23 फरवरी को मंडल स्तर पर यह कार्यक्रम संपादित की जाएगी।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने लाभार्थी सम्मेलन में आए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के लिए कार्य करती है। हमें पार्टी की विचारधारा को लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचना है। पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे हमें पूरा भी करना है।बैठक में महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

 कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री राम जी भारती ने कहा कि लाभार्थी सम्मेलन के तहत पहले लोकसभा स्तर पर उसके बाद मंडल स्तर पर हमें लाभार्थी सम्मेलन आयोजन करना है इसके लिए लोगों से सतत चर्चा भी करनी है।

इस दौरान कार्यक्रम के सहसंयोजक विकास महतो, श्रीमती पूजा विधानी, हरपाल सिंह भामरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.