पानीपत नहर में मिला ACP के बेटे का शव 5 दिन से चल रही थी तलाश ; लेन-देन के विवाद में मर्डर मुख्यारोपी अरेस्ट

Updated on 29-01-2024 12:48 PM

हरियाणा के पानीपत में दिल्ली के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) के लापता वकील बेटे लक्ष्य चौहान का शव 5 दिन बाद नहर से बरामद हो गया है। आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली समेत अन्य गोताखोरों की टीमें पानीपत से गुजर रही मूनक नहर में लगातार सर्च कर रही थी। रविवार शाम को लक्ष्य का शव पानीपत के समालखा कस्बे के पास से नहर में मिला।

शव को पुलिस और परिजन दिल्ली ही ले गए। वहीं, दिल्ली पुलिस ने वारदात के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी विकास भारद्वाज को भी गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने उधार में लिए पैसे वापस नहीं करने पर हत्या की बात कबूल की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी से पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। इस मामले में एक आरोपी अभिषेक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

खुलासा किया कि उसका दोस्त विकास भारद्वाज तीस हजारी कोर्ट में एक वकील का मुंशी है। विकास ने उसे बताया था कि तीस हजारी कोर्ट में वकालत करने वाले लक्ष्य ने उससे रुपए उधार लिए थे। रुपए वापस मांगने पर वह उसके साथ दुर्व्यवहार करता था। उसके बाद उन लोगों ने लक्ष्य की हत्या की योजना बनाई।

लक्ष्य ने कब और कितने रुपए लिए
पुलिस मुख्य आरोपी से यह जानने की कोशिश कर रही है कि लक्ष्य ने उससे कब और कितने रुपए लिए थे। इस हत्याकांड में और कितने लोग शामिल हैं, यह भी पुलिस जानने की कोशिश कर रही है। वहीं, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर अभिषेक ने बातें बताई हैं, उसने बताया कि वह लक्ष्य से न कभी मिला और नहीं ही लक्ष्य को जानता था। विकास के कहने पर ही वह इस षड्यंत्र में शामिल होकर इस वारदात को अंजाम दिया।

विकास और अभिषेक शादी में गए थे
जानकारी के मुताबिक, लक्ष्य चौहान 23 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ एक शादी की पार्टी में गया था। ये शादी हरियाणा के रोहतक में थी। शादी में जाने के लिए घर से निकला लक्ष्य वापस घर नहीं लौट पाया। जिसके बाद उसके ACP पिता यशपाल सिंह चौहान ने दिल्ली के समयपुर बादली थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
यशपाल सिंह महिंद्रा पार्क में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा लक्ष्य चौहान तीस हजारी कोर्ट में वकील है। वह 22 जनवरी की शाम अपनी ईको स्पोर्ट्स कार से विकास और अभिषेक के साथ एक दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए हरियाणा के रोहतक गया था।

विकास तीस हजारी कोर्ट में है मुंशी
नरेला निवासी दोस्त विकास तीस हजारी कोर्ट में मुंशी है और अभिषेक की अपनी दुकान है। लक्ष्य का मोबाइल फोन बंद होने पर 23 जनवरी को परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में लिया, जिसने बताया कि शादी समारोह में लक्ष्य का कुछ दोस्तों के साथ झगड़ा हो गया था। जिस पर वे उसे जबरन कार में बैठाकर पानीपत लेकर पहुंचे और 23 जनवरी की सुबह करीब 8:30 बजे जाटल रोड शनि मंदिर के पास नहर में फेंक दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.