कलेक्टर के निर्देश पर हेल्पलाईन नंबर पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई

Updated on 18-05-2023 09:55 PM

रायगढ़ । कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गत दिवस परिवहन, माइनिंग एवं पर्यावरण विभाग को संयुक्त टीम बना कर जिले में अवैध फ्लाईऐश वाहन के डंपिंग एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

साथ ही उन्होंने परिवहन के दौरान नियम का पालन नही करने वाले वाहनों का फोटोग्राफ एवं शिकायत मैसेज भेजने के लिए पर्यावरण अधिकारी को व्हाट्सअप नंबर जारी करने के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर के निर्देश पर पर्यावरण अधिकारी द्वारा जन सामान्य की सुविधा के लिए फ्लाई ऐश के अवैध डंपिंग, परिवहन के संबंध में जानकारी व शिकायत के लिए व्हाट्सअप नंबर 7987033406 जारी किया गया था।

व्हाट्सअप हेल्प लाईन नंबर पर मिली शिकायत के आधार पर पर्यावरण विभाग द्वारा 3 उद्योगों के 7 वाहनों पर 1500 रुपये प्रतिटन की दर से क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।

क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी अंकुश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाईऐश वॉट्सअप हेल्प लाईन नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर संंबंधित अपवहनकर्ता उद्योगों पर कार्यवाही की गई है।

जिसमें उद्योग मेसर्स जे.एस.डब्ल्यू. इस्पात स्पेशल प्रोडक्ट्स लिमिटेड, ग्राम-नहरपाली, रायगढ़ के 1 वाहन पर, मेसर्स एनटीपीसी लिमिटेड, लारा सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट, ग्राम-लारा, तहसील-पुसौर के 3 वाहनों पर एवं मेसर्स एस.के.एस.पॉवर जनरेशन (छत्तीसगढ़)लिमिटेड, ग्राम-बिंजकोट, तह-खरसिया के 3 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।

इसी प्रकार मेसर्स आर. के. एम. पॉवरजेन प्रा.लि. ग्राम-उच्चपिण्डा, तहसील-डभरा, जिला-सक्ती पर क्षतिपूर्ति अधिरोपित करने हेतु क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, बिलासपुर को पत्र प्रेषित किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.