ब्राह्मण की शिखा उखाड़ने के मामले में एक्शन शुरू, मऊगंज में दो पुलिसकर्मी हटाए गए, जानें पूरा घटनाक्रम

Updated on 18-09-2024 03:15 PM
रीवा: एमपी के मऊगंज जिले में एक युवक ने शाहपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। यही नहीं उसकी शिखा उखाड़ी और जनेऊ भी तोड़ा है। हालांकि, एसपी रचना ठाकुर ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि युवक उस वक्त शराब के नशे में था और सड़क जाम कर रहा था।

मामला 6 सितंबर का बताया जा रहा है। शाहपुर में एक सड़क हादसे में आशीष साकेत नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक के शव को सड़क पर रखकर लोग चक्का जाम कर रहे थे। इसी चक्का जाम का नेतृत्व नरेंद्र मिश्रा नामक युवक कर रहा था। पुलिस ने बताया कि नरेंद्र मिश्रा शराब के नशे में था। इस दौरान कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

ब्राह्मण समाज की आपत्ति के बाद गरमाया मामला


नरेंद्र मिश्रा ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई। उसकी शिखा उखाड़ी गई और जनेऊ तोड़ा गया। इस मामले ने तूल पकड़ा तो ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसलिए युवक पर दर्ज हुआ केस


इस मामले में एसपी रचना ठाकुर ने सफाई देते हुए कहा कि युवक ने जो भी आरोप लगाए है वो सभी निराधार हैं। उसके साथ शिखा उखाड़ने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। सड़क हादसे के घटना वाले दिन युवक सड़क जाम का नेतृत्व कर रहा था। इसी के चलते उस पर मामला दर्ज हुआ था। उस दिन वो शराब के नशे में था जिसकी मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी। उन्होंने कहा कि युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच एडिशनल एसपी को सौंपी गई है। उसका दोबारा मेडिकल भी कराया गया है।

पुलिस अधिकारी और कॉन्सटेबल को हटाया


एसपी ने कहा कि जो चोटें है वो 24 घंटे पूर्व की बताई जा रही हैं। मेडिकल में शिखा उखाड़ने जैसी कोई बात नही आई है। शिखा उखाड़ने का आरोप निराधार है ऐसी कोई घटना सीसीटीवी मे भी नही पाई गई है। हालांकि जांच को निष्पक्ष बनाने के लिए थाना प्रभारी और एक आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन प्रभारी वीसी बिश्वास और एक कांस्टेबल को सक्रिय ड्यूटी से हटा दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 August 2026
भोपाल। प्रदेश में छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को दिए जाने वाले टेक होम राशन के लिए अब पहले कम…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य के चार आईएएस (IAS) अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से बुधवार…
 20 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब में बुधवार शाम युवक का शव उतराता मिला तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। तमाशबीनों ने सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए…
 20 August 2026
भोपाल। शराबबंदी वाले राज्य गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से मुरैना के एक युवक समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। घटना में 41 लोग बीमार…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 10 साल के अंतराल के बाद प्रदेश की कृषि उपज मंडियों की नई ग्रेडिंग जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की…
 20 August 2026
भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद नाबालिग…
 20 August 2026
भोपाल। छोला विश्रामघाट जाने वाला महज दो किलोमीटर का रास्ता बुधवार को दो घंटे के जाम में फंस गया। किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे भोपाल सांसद…
 20 August 2026
भोपाल । पिपलानी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मुस्लिम युवक ने…
 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
Advt.