MP में बच्चों की मौत के बाद एक्शन:कफ सिरप बनाने वाली 32 कंपनियों की जांच, 7 में मिली खामियां, 5 पर लगी रोक

Updated on 15-11-2025 02:12 PM

छिंदवाड़ा में कथित तौर पर कोल्डरिप सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद मध्यप्रदेश में दवा निर्माण व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इसी के बाद प्रदेश की सभी 32 सिरप निर्माण कंपनियों की व्यापक जांच शुरू हुई। अब तक 7 कंपनियों की जांच पूरी की जा चुकी है, जिनमें गंभीर खामियां मिलीं।

मौत के बाद प्रदेशभर में दवा कंपनियों की जांच तेज

छिंदवाड़ा में हुई बच्चों की मौत के बाद प्रदेशभर में कफ सिरप उत्पादन सेंटर की जांच शुरू की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (MPFDA) ने केंद्रीय औषधि विभाग सब-जोन इंदौर के साथ मिलकर राज्य की सभी 32 कंपनियों की जांच का अभियान शुरू किया। शुरुआती चरण में 7 कंपनियों की जांच पूरी हुई, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

7 में से 5 कंपनियों पर कार्रवाई, एक ने स्वयं अनुमति सरेंडर की

जांच में पाया गया कि कई कंपनियां दवा निर्माण के मानकों का पालन नहीं कर रही थीं। इसके आधार पर पांच कंपनियों को नोटिस जारी कर उत्पादन रोका गया है। इंदौर की फर्म मेसर्स एडकॉन लैब ने दवा निर्माण की अनुमति स्वयं सरेंडर कर दी, जिसके बाद उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।

नोटिस मिलने वाली कंपनियां

  • मेसर्स सेजा फार्मूलेशंस, इंदौर
  • मेसर्स विशाल फार्मास्यूटिकल्स लेबोरेटरी
  • मेसर्स सामकेम, इंदौर
  • मेसर्स विलक्योर (लाइसेंस निरस्त)मेसर्स शील केमिकल्स, ग्वालियर
  • मेसर्स एडकॉल लैब, इंदौर
  • मेसर्स मॉर्डन लेबोरेटरी, इंदौर

जांच व्यवस्था सुस्त होने से मार्केट में पहुंच रही नकली दवाएं

मध्यप्रदेश के बाजार में मौजूद दवा की जांच करने वाली एजेंसी मध्य प्रदेश फूड एंड ड्रग अथॉरिटी के पास पर्याप्त संसाधन तक नहीं है। यही कारण है कि 32 कंपनियों में से सिर्फ 7 ही की जांच अब तक पूरी हो चुकी है। इधर, प्रदेश पर लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं और उन्हें ईदगाह हिल्स पर मौजूद लैब में एकत्र किया जा रहा है।

यानी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ सैंपल कलेक्शन हो रहा है। इनकी जांच कब होगी और रिपोर्ट कब तक सामने आएंगे, इसकी जानकारी अधिकारियों तक को नहीं है। एमपी एफडीए के ड्रग कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव के अनुसार, जांच की प्रक्रिया लगातार जारी है। सीमित संसाधन होने के कारण रिपोर्ट्स आने में समय लगता है। हम अपनी तरह से लगातार जरूरी प्रक्रिया को अपना रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.