पोषण आहार की गुणवत्ता और वितरण में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

Updated on 19-03-2025 12:48 PM

धमतरी। जिले में गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और तीन साल तक के छोटे बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता और उसके वितरण में लापरवाही बरतने पर अब सीधी कार्रवाई होगी। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को जिला स्तरीय पोषण परिचालन समिति की बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों और महिलाओं के पोषण और शारीरिक विकास से जुड़े इस मुद्दे पर किसी तरह का समझौता नहीं करने की बात कही। कलेक्टर ने निर्धारित मात्रा में पोषण आहार देने, निर्धारित गुणवत्ता में पोषण आहार बनाने और उसका निर्धारित समय में वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने पोषण आहार भण्डारण वाली जगहों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और अनावश्यक रूप से एक साथ अधिक मात्रा में पोषण आहार बनाकर भण्डारित नहीं करने के निर्देश भी दिए। जिला स्तरीय इस पहली बैठक में कलेक्टर ने पोषण ट्रेकर एप्प के संचालन के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा इस एप में आंगनबाड़ी खुलने का समय, दर्ज कुल बच्चे, प्रतिदिन की उपस्थिति, नाश्ता देने से लेकर गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी सही-सही दर्ज करने को कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी आने वाले बच्चों को प्रतिदिन गर्म और पौष्टिक भोजन कराने के भी निर्देश दिए।  उन्होंने पोषण आहार बनाने वाले महिला स्वसहायता समूहों को भुगतान की भी जानकारी ली। मिश्रा ने इन समूहों को समय पर राशि भुगतान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का सहित विभागीय परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाईजर भी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.