अभिनेता अरुण बाली का निधन, 79 की उम्र में ली आखिरी सांस

Updated on 07-10-2022 06:59 PM
कई फिल्मों और टीवी शोज में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता अरुण बाली (Arun Bali) का निधन हो गया है। अरुण बाली ने 79 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज (7 अक्टूबर) सुबह 4.30 मिनट पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। बता दें कि वो बीते लंबे वक्त से बीमार थे।
निधन की वजह नहीं आई सामने
बता दें कि अरुण बाली बीते लंबे वक्त से बीमार थे और कुछ वक्त पहले उनकी बेटी ने बताया था कि Myasthenia Gravis से ग्रसित थे और इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक इस बीमारी की वजह से नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है। हालांकि अरुण के निधन का कारण क्या है इस बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। अरुण के गुजर जाने से सेलेब्स और फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं।
अरुण बाली का करियर
बता दें कि अरुण बाली का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार था, जिन्होंने अपने करियर में अलग अलग तरह के किरदार निभाए और दर्शकों का दिल जीता है। एक ओर जहां अरुण अपनी रौबदार आवाज से किरदार में जान डालते थे तो दूसरी ओर अपनी मुस्कान से दिल जीत लेते थे। अरुण बाली ने कुमकुम, चाणक्य, दूसरा केवल, मर्यादा और आरोहण जैसे टीवी शोज के अलावा 3 इडियट्स, पीके, केदारनाथ, जमीन और सौगंध जैसी फिल्मों में भी काम किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.