पापा बनने वाले हैं एक्टर वरुण धवन? बिग बॉस में सलमान खान ने दिया हिंट

Updated on 14-11-2022 06:21 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बिपाशा बसु की डिलीवरी के बाद रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में कुछ ऐसा हुआ जिससे वरुण धवन के फैंस भी एक्साइटेड नजर आए। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी साल 2021 में हो गई थी, हालांकि जहां हाल ही में रणबीर कपूर और करण सिंह ग्रोवर के पापा बनने की खबरें आईं वहीं अभी तक वरुण-नताशा के घर में किलकारी नहीं गूंजी है।

पापा बनने वाले हैं एक्टर वरुण धवन?
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल ही में जब रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में अपनी अपकमिंग फिल्म भेड़िया का प्रमोशन करने पहुंचे तो होस्ट सलमान खान ने इशारों-इशारों में यह कह दिया कि वरुण भी जल्द ही पापा बनने वाले हैं। सलमान खान ने यह बात मजाक में ही कही लेकिन फैंस इसे वरुण की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा हिंट मान रहे हैं।

सलमान और वरुण की कमाल की ट्यूनिंग
मालूम हो कि सलमान खान और वरुण धवन के बीच कमाल की ट्यूनिंग है। सलमान खान वरुण को छोटा भाई मानते हैं और वरुण धवन जब भी सलमान के शो पर आते हैं तो दोनों जमकर मस्ती करते हैं। हालिया एपिसोड में दोनों ने जहां साथ में डांस किया तो वहीं आंख-मिचौली भी खेली। इसी दौरान सलमान ने वरुण को एक टॉय देते हुए कहा- ये छोटा सा टाइगर आपके लिए।

सलमान ने वरुण को दिया छोटा टाइगर
इस पर वरुण धवन ने कहा- सर अभी बच्चा आया नहीं है। तो सलमान खान ने जवाब दिया- ले लो यार। ये आ गया है तो बच्चा भी आ ही जाएगा। बता दें कि वरुण धवन जहां एक्टिंग फील्ड में काम करते हैं तो वहीं उनकी पत्नी नताशा दलाल एक फैशन डिजाइनर हैं। शादी के बाद से ही दोनों लगातार काम में बिजी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.