एक्ट्रेस दिव्या सेठ की इकलौती बेटी मिहिका शाह का निधन, मासूम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, टूट गया परिवार

Updated on 06-08-2024 05:49 PM
टीवी की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी इकलौती बेटी मिहिका शाह का निधन हो गया है। उनकी उम्र बहुत कम थी। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं और 5 अगस्त को दौरा पड़ने के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली। मिहिका के निधन से घर में मातम पसरा हुआ है। उनकी नानी और एक्ट्रेस सुष्मा सेठ का बुरा हाल है। 8 अगस्त को बिटिया की प्रार्थना सभा का पोस्ट शेयर करने के बाद फैंस को इस दिल दहला देने वाली खबर का पता चला।
जानकारी के मुताबिक, दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका लंबे समय से बीमार थीं। 5 अगस्त को उनकी मौत ने हर किसी को झकझोर दिया।मिहिका की प्रार्थना सभा 8 अगस्त को शाम 4 से 6 बजे तक सिंध कॉलोनी क्लब हाउस में रखी गई है। पोस्ट में दिव्या और उनके पति सिद्धार्थ ने लिखा, 'बहुत दुख के साथ हम अपनी प्यारी मिहिका शाह के निधन की घोषणा करते हैं।'

29 जुलाई को शेयर की थी बेटी संग फोटो

दिव्या ने 9 दिन पहले बेटी और मां संग फोटो शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'डीएनए ही एकमात्र वास्तविकता है। बाकी सब बहुत मेहनत का काम है। मदरशिप को धन्यवाद।' दिव्या अपनी मां और नानी की तरह कैमरे की दुनिया का हिस्सा नहीं थीं। बल्कि उन्हें फोटोग्राफी का शौक था। उन्होंने आखिरी पोस्ट 5 मई को किया था, जिसमें नानी संग कुछ समय बिताती नजर आई थीं।

दिव्या ने टीवी के अलावा फिल्मों में किया काम

Divya Seth के बारे में बता दें कि वो टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'हम लोग' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'जब वी मेट', 'इंग्लिश विंग्लिश', 'दिल धड़कने दो', 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। दिव्या 'द मैरिड मैन', 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' और 'दुरंगा' जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

दिव्या की मां सुष्मा हैं शाहरुख खान की 'गुरु'

दिव्या की मां सुष्मा सेठ भी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। वो 'देख भाई देख' जैसे शोज का हिस्सा रही हैं। उन्होंने 'सिलसिला', 'प्रेम रोग', 'राम तेरी गंगा मैली', 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' जैसी फिल्मों में काम किया है। वो अक्षय कुमार, ऋषि कपूर, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और प्रीति जिंटा की मां, दादी और नानी का किरदार निभा चुकी हैं। शाहरुख खान उन्हें अपनी गुरु भी मानते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.