एक्सीडेंट का शिकार हुई एक्ट्रेस रंभा की कार

Updated on 01-11-2022 07:42 PM
बंधन, जुड़वा और क्रोध जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं बॉलीवुड एक्सीडेंट रंभा की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। इस दुर्घटना में उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और उनकी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्सीडेंट के वक्त गाड़ी में रंभा के साथ-साथ उनके बच्चे और उनकी नैनी भी सवार थीं। रंभा की बेटी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
रंभा ने पोस्ट कर बताया पूरा वाकया
एक्सीडेंट की ये तस्वीरें खुद रंभा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए रंभा ने लिखा, 'स्कूल से बच्चों को लेकर वापस आ रही थी जब चौराहे पर एक कार ने हमारी कार को टक्कर मार दी। कार में मैं, बच्चे और नैनी थीं। हम सभी को मामूली चोटें आई हैं लेकिन हम सुरक्षित हैं। मेरी छोटी बेटी साशा अभी भी हॉस्पिटल मे है। बुरा दिन और बुरा वक्त, प्लीज हमारे लिए दुआ करना। आपकी दुआएं बहुत मायने रखती हैं।'
एयर बैग की वजह से बच गई जान?
फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि रंभा और उनका परिवार सुरक्षित है। हालांकि उनकी बेटी अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। रंभा ने एक्सीडेंट की जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें पहली फोटो में उनकी बेटी नजर आ रही है जिसे डॉक्टर्स ट्रीटमेंट के लिए ले जा रहे हैं। दूसरी और तीसरी फोटो में दुर्घटनाग्रस्त कार नजर आ रही है जिसकी हालत काफी खराब है। गाड़ी के एयर बैग खुले नजर आ रहे हैं।
सिनेमा जगत में काफी वक्त किया काम
रंभा की इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्रिटीज और फैंस ने कमेंट करके उनकी खैरियत पूछी है और उनके लिए दुआ मांगी है। बता दें कि रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी था और उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। रंभा ने कुछ वक्त तक भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.