एडम गिलक्रिस्ट ने बताया टीम इंडिया को हराने का तरीका, इन चार खिलाड़ियों को मानते हैं काल

Updated on 10-11-2023 02:36 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में मेजबान भारत के आगे कोई भी टीम नहीं टिक पाई है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अबतक लगातार 8 मैच जीते हैं। वहीं उसका आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ है और उम्मीद की जा रही है कि वह उसमें भी जीत हासिल करेगी। लीग चरण में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों की भारत के खिलाफ दम निकल गया। ऐसे में अब नॉकआउट स्टेज में टीम इंडिया के खिलाफ विरोधी टीम रणनीति बनाने में जुट गई होगी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने बताया है कि भारत के तूफान को टूर्नामेंट में कैसे रोका जा सकता है। इसके अलावा उन चार खिलाड़ियों का नाम भी बताया जिससे विरोधियों को बचकर रहना होगा।

फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी हमेशा से खतरनाक रही है। हालांकि, विश्व कप 2023 में भारत की गेंदबाजी भी काफी दमदार है। इसके अलावा टीम इंडिया की सबसे मजबूत पक्ष यह रहा है कि वह लक्ष्य का पीछा करते हुए बांकियों से 10 कदम आगे है। वहीं टीम में विराट कोहली जैसा धाकड़ बल्लेबाज है जिन्हें रन चेज करना खूब भाता है।

विश्व कप 2023 में सिर्फ रन चेज ही नहीं, भारत ने पहले बैटिंग करके भी मैच को आसानी से जीता है। ऐसे में भारतीय टीम को अगर हराना है तो उसके खिलाफ विरोधी टीम की कोशिश होनी चाहिए कि वह भारत को पहले गेंदबाजी के लिए बुलाया जाए। क्योंकि रात में मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को दिन की तुलना में खेलना थोड़ा आसान हो जाता है।

इन तीन तेज गेंदबाजों के साथ कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने भी स्पिन विभाग में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि अगर भारतीय टीम के तूफान को रोकना है तो उसे शमी, सिराज, बुमराह और विराट कोहली की चौकड़ी से खास तौर पर बच कर रहने की जरूरत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.