भारतीय कंस्ट्रक्शन सेक्टर भी होगा आधुनिक, अडानी सीमेंट ने नारेडको से मिलाया हाथ

Updated on 27-02-2026 12:39 PM
नई दिल्ली: राष्ट्र निर्माण में बढ़ती कंस्ट्रक्शन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अडानी सीमेंट ने नारेडको ( NAREDCO ) से एक समझौता किया है। नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (National Real Estate Development Council) देश में रियल एस्टेट सेक्टर का प्रतिनिधित्व करने वाला शीर्ष निकाय है।

किस उद्देश्य से हुआ समझौता

नारेडको और अडानी सीमेंट की तरफ से यहां जारी एक बयान के मुताबिक यह साझेदारी भारत की तेजी से बढ़ती निर्माण आवश्यकताओं को समर्थन देने के लिए है। इसके साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को योगदान देने के विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है।

रियल एस्टेट के कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

बयान के मुताबिक यह साझेदारी देशभर में आवासीय, वाणिज्यिक और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में गुणवत्ता, पर्यावरण अनुकूल उपायों और बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए की गई है। इसके अंतर्गत रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाले कामगारों यथा राजमिस्त्रियों और कंस्ट्रक्शन मजदूरों के लिए संयुक्त रूप से कौशल विकास और प्रमाणन कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इससे इस सेक्टर के वर्कफोर्स आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा मानकों और बदलते उद्योग मानकों से लैस हो सकेंगे।

कंस्ट्रक्शन क्वालिटी भी सुधरेगी

बयान में बताया गया है ‘‘यह सहयोग कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़े नॉलेज साझा करने और तकनीक के आदान-प्रदान के लिए भी एक मंच का कार्य करेगा। इससे भारतीय कंस्ट्रक्शन सेक्टर को एडवांस कंक्रीट सॉल्यूशन, नवोन्मेषी निर्माण पद्धतियों और आधुनिक निर्माण सामग्रियों तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी।’’

क्या कहना है अडानी ग्रुप का

अदानी ग्रुप में सीमेंट बिजनेस के सीईओ विनोद बहेटी ने कहा, “यह साझेदारी…. ऐसे परिवेश के निर्माण की दिशा में एक कदम है, जहां गुणवत्ता, नवाचार और पर्यावरण अनुकूल पहल प्रत्येक परियोजना का अभिन्न हिस्सा हों।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नारेडको के साथ मिलकर हम रियल एस्टेट कंपनियों को उन्नत सामग्री और गहन तकनीकी सहयोग प्रदान करना चाहते हैं, जिससे परियोजनाएं और बेहतर हो सके।’’

नारेडको का क्या कहना है

नारेडको के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने कहा, “यह साझेदारी रियल एस्टेट और निर्माण परिवेश में पर्यावरण अनुकूल कदम और जिम्मेदार गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। दोनों इकाइयां साथ मिलकर हरित भवन मानकों को बढ़ावा देने, सहयोग को मजबूत करने और सतत विकास के लिए अधिक अनुकूल रूपरेखा तैयार करने की दिशा में कार्य करेंगी।’’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.