हिंडनबर्ग के भंवर से निकलने के लिए अडानी ने बदली स्ट्रैटिजी, जानिए क्या करने वाले हैं गौतम अडानी

Updated on 14-02-2023 06:33 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने अडानी समूह के बड़ा झटका दिया है। अडानी समूह के शेयरों के दाम घटकर आधे रह गए हैं। कंपनी का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर से भी अधिक गिर चुका है। खुद गौतम अडानी (Gautam Adani) की निजी संपत्ति घटकर आधी से भी कम रह गई है। 15 दिनों में कंपनी का बाजार मूल्या 117 अरब डॉलर से भी अधिक का नुकसान हुआ है। हिंडनबर्ग के हमले से हिले अडानी समूह ने इससे निपटने के लिए अपनी स्ट्रेटजी बदल दी है। पिछले 15 दिनों से अडानी समूह के शेयरों में कत्लेआम को रोकने के लिए कंपनी नई प्लानिंग पर काम कर रही है। कंपनी डैमेज कंट्रोल के लिए योजना बना रही है। कंपनी निवेशकों का भरोसा जीतना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने तैयारी कर ली है।

अडानी ने बदली स्ट्रैटिजी

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में आई सूनामी के चलते कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है। कंपनी ने अपनी स्ट्रैटिजी में बदलाव किया है। कंपनी अब कर्ज चुकाने पर फोकस कर रही है। कर्ज प्रीपेमेंट करके, लोन के बोझ को कम करके निवेशकों के विश्वास को दोबारा हासिल करना चाहती है। वहीं लागत में कैश बचाने तक फोकस कर रही है। शेयरों में लगातार आ रही गिरावट के बाद अडानी समूह ने अपने रेवेन्यू ग्रोथ के टारगेट को 40 फीसदी तक घटाकर आधा कर दिया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कंपनी का मार्केट कैप 117 अरब डॉलर कर गिर चुका है। कंपनी का कमाई गिर चुकी है। अब कंपनी अपने डैमेज को सुधारने में जुट गई है। कंपनी ने अपने रेवेन्यू ग्रोथ के टारगेट को घटा दिया है। कंपनी नए कैपिटल एक्सपेंडीचर की स्पीड को भी धीमा करने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अडानी समूह ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए ग्रोथ के टारगेट को 40 फीसदी से घटाकर 15-20 फीसदी ग्रोथ तय किया है। कंपनी ने केपैक्स प्लान को भी धीमा करने की योजना बनाई है। यानी कंपनी ताबड़तोड़ एक्सपेंशन के बजाए कंपनी को मजबूत करने पर फोकस कर रही है।

गिरवी शेयरों को छुड़ाने की तैयारी

    हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद भंवर में फंसे अजानी कर्ज का प्रीपेमेंट कर रहे है। कैश बचाने से लेकर कैपिटल एक्सपेंडीचर प्लान में कटौती कर रहे हैं। इतना ही नहीं गिरवी रखे शेयरों को छुड़ाने पर फोकस किया जा रहा है। अडानी पोर्ट्स, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी के गिरवी रखे शेयरों को छुड़ाने की तैयारी की जा रही है। इतनी ही नहीं निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए अडानी समूह ने हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी लड़ाई का मन बना लिया है। इसके लिए न्यूयार्क के बड़े लॉ फर्म वॉचटेल (Wachtell) से संपर्क किया जा रहा है। वहीं अजानी ग्रुप एक सामान्य ऑडिट के लिए बिग फोर अकाउंटिंग फर्मों में से एक को नियुक्त करने की तैयारी कर रहा है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.