संकट में अडानी को मिला इस भारतीय का साथ

Updated on 03-03-2023 09:24 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने अडानी समूह (Adani ) को लेकर निगेटिव रिपोर्ट जारी की। 24 जनवरी को आए इस रिपोर्ट के बाद एक महीने तक अडानी के शेयरों (Adani shares) में कत्लेआम जारी रहा। अडानी समूह लगातार डैमेज कंट्रोल में लगी रही। रोडशो, लोन रीपेमेंट का ऐलान जैसे कदम उठाए, जिसका नतीजा भी दिखने लगा है। अडानी कमबैक कर रहे हैं। बीते एक हफ्ते से अडानी के शेयरों में रॉकेट की रफ्तार से तेजी लौटी है। इस बीच मुश्किलों में घिरे गौतम अडानी के लिए अमेरिका से खुशखबरी आई। संकट की इस घड़ी में एक भारतीय ने उनका साथ दिया है। गुरुवार, 2 मार्च को अमेरिका के एसेट मैनेजर जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG) ने ग्रुप की 4 कंपनियों में 15446 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। ये डील ऐसे वक्त में हुई है, जब अडानी के निवेशकों का भरोसा हिला था,। ऐसे में इस डील के मायने बहुत अहम हो जाता है। अगर इस डील को गहराई से देखें तो आप समझ पाएंगे कि कैसे ये डील सिर्फ अडानी के लिए नहीं बल्कि जीक्यूजी के लिए भी फायदे का सौदा है। ब्लूमबर्ग के साथ इंटरव्यू के दौरान जीक्यूजी के सीईओ राजीव जैन ने खुद कहा था कि अडानी समूह सत्यम या एनरॉन नहीं है। मुझे मौका मिला तो मैं जरूर दांव लगाना चाहूंगा और जैसे ही मौका मिला, वो इससे पीछे नहीं हटे।

15446 करोड़ की डील का कैलकुलेशन

अडानी की कंपनियों में ब्लॉक डील हुई है। अमेरिका की एसेट मैनेजर GQG के साथ कंपनी ने 15446 करोड़ रुपये का सेकेंडरी इक्विटी ट्रांजेक्शन को पूरा कर लिया है। जीक्यूजी ने अडानी की 4 कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज 3,87,01,168 शेयरों के बदले 5,460 करोड़ रुपये की डील हुई है। अडानी पोर्ट एंड एसईजेड के 8,86,00,000 शेयरों के बदले 5,282 करोड़ रुपये लिए गए हैं। अडानी ट्रांसमिशन के 2,84,00,000 शेयर के बदले 1,898 करोड़ रुपये दिए गए हैं और अडानी ग्रीन एनर्जी 5,56,00,000 शेयरों के बदले 2,806 करोड़ रुपये की डील हुई है। अडानी डील से मिले इस निवेश का इस्तेमाल कर्ज को कम करने में और लिक्विडिटी को बढ़ाने में करेगी।

डील से किसे-कितना फायदा

इस डील से अडानी को कर्ज कम करने, कैश फ्लो बढ़ाने और निवेशकों का विश्वास जीतने में मदद मिलेगी। अडानी समूह के चीफ फाइनेंस ऑफिसर जुगेशिंदर सिंह ने इस डील पर कहा कि हम अपने बुनियादी ढांचे, पॉजिटिव एनर्जी, और निवेशकों के विश्वास बनाए रखने में सफल हुए है। इस डील के बाद अडानी के शेयरों में प्रबल खरीदारी देखने को मिली है। वहीं इसका फायदा सिर्फ अडानी को नहीं बल्कि जीक्यूजी कंपनी को भी मिला है। GQG ने अडानी के जिन 4 कंपनियों के शेयरों में डील की है, उसमें से 2 कंपनियों में प्रमोटर्स ने अपने साल के के उच्चतम स्तर से 83 से 84 फीसदी तक के डिस्काउंट क साथ शेयर बेचे हैं। अगर डील में शेयरों के प्राइस की तुलना 24 जनवरी के भाव से करें तो भी 76 फीसदी के भारी डिस्काउंट पर ये डील हुई है।

  1. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर, जिसकी उच्चतम कीमत 4190 रुपये थी, इस सौदे में उसे 1410 रुपये में खरीदा गया है। यानी 67 फीसदी का डिक्साउंड मिला है।
  2. अडानी पोर्ट्स के शेयर, जिसकी उच्चतम कीमत 987 रुपये थी, उसे इस सौदे में 596 रुपये में खरीदा गया है। यानी 40 फीसदी के डिस्काउंट पर।
  3. अडानी ट्रांसमिशन, जिसकी उच्चतम कीमत 4236 रुपये थी, इस डील में 668 रुपये में खरीदा गया, यानी करीब 85 फीसदी के डिस्काउंट पर डील हुई।
  4. अडानी ग्रीन जिसका उच्चतम भाव 3050 रुपये था, उसे 505 रुपये पर खरीदा गया यानी करीब 84 फीसदी के डिस्काउंट पर डील हुई।

कौन हैं राजीव जैन?


अडानी के शेयरों में पिछले तीन-चार दिनों में भारी तेजी देखने को मिल रही है। शेयरों में रिकवरी जारी है। इस बीच इस GQG कंपनी के साथ 15446 रुपये की मेगा डील ने संजीवनी का काम किया है। जीक्यूजी के चेयरमैन और सीईओ राजीव जैन मुश्किल की घड़ी में अडानी के लिए दूत बनकर आए है। इस डील से निवेश से ज्यादा भरोसा जीतने में मदद मिलेगी। राजीव जैन जीक्यूजी पार्टनर्स रणनीतियों के लिए पोर्टफोलियो मैनेजर के तौर पर वो काम करते हैं। गौतरलब है कि राजीव जैन ने इस कंपनी की शुरूआत जून 2016 की थी। साल 2023 में उनकी कंपनी को मॉर्निंगस्टार फंड मैनेजर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला। उनकी पहचान इक्विटी डील में दिग्गजों के तौर पर है। उनकी टॉप भारतीय शेयरों में ITC, HDFC, RIL, ICICI, SBI, , इंफोसिस, टाटा जैसे बड़े नाम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.