अपनी 5 कंपनियों के आईपीओ लॉन्च करेगा अडानी ग्रुप, चल रही है बड़ी प्लानिंग
Updated on
22-01-2023 06:39 PM
नई दिल्ली : अडानी ग्रुप (Adani Group) कम से कम पांच कंपनियों के आईपीओ (IPO) लॉन्च कर सकता है। गौतम अडानी (Gautam Adani) साल 2026 और 2028 के बीच कम से कम पांच कंपनियों में जनता को शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं। इससे अडानी ग्रुप को कर्ज कम करने और इन्वेस्टर बेस को बड़ा करने में मदद मिलेगी। अडानी ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जुगशिंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, 'अगले तीन से पांच साल में कम से कम 5 यूनिट्स मार्केट में जाने को तैयार होंगी।' उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप इंडस्ट्रीज, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स, अडानी रोड ट्रांसपोर्ट, अडानी कॉनेक्स के साथ ही ग्रुप की मेटल और माइनिंग यूनिट अलग इकाइयां बनेंगी।सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट ऑपरेटर जैसे बिजनसेज ऐसे कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स हैं जो करीब 300 मिलियन ग्राहकों को सेवाएं दे रहे हैं। इन्हें स्वयं को खुद से ऑपरेट करने और आगे की ग्रोथ के लिए खुद से कैपिटल रिक्वायरमेंट मैनेज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि औपचारिक डिमर्जर से पहले इन बिजनसेज को यह दिखाना होगा कि वे स्वतंत्र निष्पादन, संचालन और पूंजी प्रबंधन के बुनियादी परीक्षणों को पास कर सकते हैं।