अडानी ग्रुप करेगा इस रियल्टी कंपनी को मर्ज, डील के बाद बदलेगा नाम

Updated on 14-09-2022 06:08 PM

गौतम अडानी (Gautam Adani) भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट (Real estate) डील करने जा रहे हैं। खबर है कि अरबपति गौतम अडानी की लग्जरी आवासीय और कमर्शियल प्रॉपर्टी अडानी रियल्टी मुंबई स्थित डीबी रियल्टी (DB Realty) के साथ मर्ज हो सकती है। इसके लिए दोनों कंपनियों में बातचीत चल रही है। अडानी रियल्टी (adani realty) मुंबई की डीबी रियल्टी के साथ मर्जर पर बातचीत कर रही है और अगर यह डील हो जाती है तो डीबी रियल्टी का नाम बदलकर अडानी रियल्टी कर दिया जाएगा। बता दें कि यह देश का अब तक का सबसे बड़ा रियल्टी सौदा हो सकता है।   बता दें कि इस डील की खबर  आते ही पिछले दो कारोबारी दिन से डीबी रियल्टी का शेयर अपर सर्किट को हिट कर रहा है। आज बुधवार को कंपनी के शेयर 5% अपर सर्किट के साथ 98.75 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को भी कंपनी के शेयर अपर सर्किट में रहे थे। पिछले पांच कारोबारी दिन में यह शेयर 12.79% चढ़ा है। इस साल YTD में यह शेयर 101.94% और पिछले एक साल में यह शेयर 228.62% चढ़ गया है।

  डीबी रियल्टी के बारे में जानें?
डीबी रियल्टी के पास 100 मिलियन वर्ग फुट और 628 एकड़ से अधिक की प्रमुख संपत्ति है। इस कंपनी की संपत्ति ज्यादातर मुंबई में है। मर्जर डील पूरी होने के बाद अडानी रियल्टी को एक्सचेंजों पर लिस्ट करने में सुविधा होगी। डीबी रियल्टी में विनोद गोयनका परिवार, बलवा परिवार और कुछ अन्य लोगों के नेतृत्व में प्रमोटरों ने कंपनी में करीब 69 फीसदी हिस्सेदारी रखी  है।

 राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का शेयर
लेट राकेश झुनझुनवाला (जिनका पिछले महीने निधन हो गया) और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला  के पास 30 जून, 2022 तक कुल मिलाकर 50,00,000 लाख इक्विटी शेयर या कंपनी में 1.73 प्रतिशत हिस्सेदारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.