कम बताई थी इनकम, अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी पर लगा 23 करोड़ रुपये का जुर्माना

Updated on 03-10-2025 03:44 PM
नई दिल्ली: आयकर विभाग ने अडानी ग्रुप की कंपनी एसीसी लिमिटेड पर कुल 23.07 करोड़ रुपये के दो अलग-अलग जुर्माने लगाए हैं। यह अडानी सीमेंट की कंपनी है। कंपनी ने कहा है कि वह विभाग के फैसले को अपीलीय प्राधिकारियों में चुनौती देगी। भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप ने सितंबर 2022 में 6.4 अरब डॉलर में स्विट्जरलैंड के होल्सिम ग्रुप से अंबुजा सीमेंट्स और उसकी अनुषंगी कंपनी एसीसी लिमिटेड का अधिग्रहण किया था।

आयकर विभाग ने एसेसमेंट आकलन वर्ष 2015-16 के लिए कथित तौर पर आय का गलत विवरण प्रस्तुत करने के लिए एसीसी पर 14.22 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं एसेसमेंट ईयर 2018-19 के लिए आय कम बताने के मामले में 8.85 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एसीसी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष अपील दायर करके दोनों आदेशों का विरोध करेगी। साथ ही संबंधित आदेशों के तहत लगाए गए जुर्माने पर रोक लगाने की मांग करेगी।

अडानी सीमेंट की कितनी हिस्सेदारी?

कंपनी को इन जुर्मानों के संबंध में नोटिस एक अक्टूबर 2025 को मिले। उसने कहा कि इन दंडों का वित्तीय गतिविधि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। एसीसी, अडानी सीमेंट का हिस्सा अंबुजा सीमेंट की अनुषंगी कंपनी है। अंबुजा सीमेंट के पास कंपनी में 50% से अधिक हिस्सेदारी है। अडानी सीमेंट देश की दूसरी बड़ी सीमेंट कंपनी है। आयकर विभाग ने जो नोटिस भेजे हैं वे तब के हैं जब यह कंपनी अडानी ग्रुप का हिस्सा नहीं थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.