खुद मुश्किल में फंसे अडानी ने 10 लाख लोगों को दी बड़ी राहत , घटाए CNG-PNG के रेट

Updated on 08-04-2023 07:29 PM
नई दिल्ली: घरों और गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की कीमतों में कटौती शुरू हो गई है। सरकार ने इसकी नई कीमतों को तय करने के लिए नए फॉर्मूले को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 10 फीसदी तक की कमी आ जाएगी। शुक्रवार को नए मूल्य निर्धारण फॉर्मूले को मंजूरी मिलने के बाद महानगर गैस के बाद ने राहत दी और अब अडानी गैस ने भी दाम में कटौती कर दी है। अडानी टोटल गैस लिमिटेड (Adani Total Gas Limited) ने अपने 10 लाख ग्राहकों को राहत दी है।

अडानी ने दी राहत

अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। अडानी टोटल ने सीएनजी की कीमत में 8.13 प्रत‍ि क‍िलोग्राम और पीएनजी की कीमत में 5.06 प्रत‍ि एससीएम (scm) की कटौती कर दी है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसका लाभ आपको रात 12 बजे से मिलने लगा है। केंद्र सरकार के डॉमेस्टिक गैस प्राइसिंग का नए फॉर्मूले के ऐलान के बाद अडानी की ओर से इसे लागू करने में कोई देरी नहीं की गई और कुछ घंटों बाद ही उन्होंने सीएनजी-पीएनजी के रेट घटा दिए।

10 लाख लोगों को फायदा

अडानी टोटल की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक उन्होंने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए ये फैसला किया है। इस फैसले का लाभ अडानी टोटल गैस के ग्राहकों को मिलेगा। PNG की कीमत में कटौती का लाभ 7 लाख घरों को और CNG की कीमतों में कटौती का लाभ 3 लाख ग्राहकों तो रोजाना मिलेगा। इससे पहले महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी-पीएनजी के दाम में कटौती की घोषणा की। शुक्रवार रात को मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमत में 8 रुपये और PNG की कीमत में 5 रुपये की कटौती की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.