आर या पार के मूड में अडानी, हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी जंग के लिए अमेरिकी लॉ फर्म को किया हायर

Updated on 10-02-2023 07:24 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने 24 जनवरी को अपनी निगेटिव रिपोर्ट दी, जिसके बाद अडानी समूह (Adani Group) को भारी नुकसान हुआ। अडानी समूह के शेयरों (Adani Share) में भारी गिरावट आई। कंपनी का मार्केट कैप को 100 अरब डॉलर घट गया। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए। अब अडानी इस शॉर्ट सेलर कंपनी से बदला लेने के मूड में आ गए हैं। अब अडानी हिंडनबर्ग के साथ लीगल फाइट की तैयारी कर रहे हैं। अडानी ने हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी जंग के लिए अमेरिका की बड़ी लॉ फर्म को हायर कर लिया है। अमेरिकी लीगल फर्म वॉचटेल को हायर किया गया है। आपको बता दें कि वॉचटेल चर्चित और विवादित मामलों की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए मशहूर है। दरअसल हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेकर गौतम अडानी अपने निवेशकों को आश्वास्त करना चाहते हैं, उनका भरोसा जीतना चाहते हैं।
फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा है कि हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी लड़ाई के लिए अडानी समूह ने न्यूयार्क के वॉचटेल, लिफ्टन, रोसेन, काट्ज जैसे बड़े लॉ फर्म और लॉ एक्सपर्ट्स से संपर्क किया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कंपनी को भारी नुकसान हुआ, जिसके बाद अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए अडानी समूह ने वॉचटेल को हायर किया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में भी अडानी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से जुड़ी दो याचिकाओं पर आज सुनवाई होने वाली है।
    एडवोकेट एमएल शर्मा और विशाल तिवारी ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण अडानी के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। इस रिपोर्ट के कारण देश की छवि धूमिल हुई है। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए गए है। उनपर मनी लॉन्ड्रिंग, शेयर मैनिपुलेशन, शेयरों की ओवरप्राइसिंग, अकाउंट में हेराफेरी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.