इधर लुटते रहे अडानी, उधर अंबानी ने अमीरों की लिस्ट में लगाई लंबी छलांग

Updated on 10-02-2023 07:36 PM
नई दिल्ली: हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg) की रिपोर्ट के बाद से गौतम अडानी (Guatma Adani) की कंपनी अडानी समूह (Adani Group) को बड़ा नुकसान हुआ है। अडानी समूह की कंपनियों के शेयर (Adani Share) में बड़ी गिरावट आई है। अडानी का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर तक गिर गया है। अडानी समूह की संपत्ति के साथ-साथ गौतम अडानी की निजी संपत्ति में भी गिरावट हुई है। कंपनियों के तिमाही के नतीजे सामने आए है। मिला-जुला असर दिखा है, लेकिन अडानी के शेयरों में गिरावट के कारण गौतम अडानी के नेटवर्थ को तगड़ा झटका लगा है। हर तरफ अडानी और हिंडनबर्ग के चर्चें हो रहे हैं। गौतम अडानी को कितना नुकसान हुआ इसका कैलकुलेशन चल रहा है, लेकिन दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने जबरदस्त वापसी की है।

मुकेश अंबानी की लंबी छलांग

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अमीरों की लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट (Forbes Billionaire list) में मुकेश अंबानी ने लंबी छलांग लगाते हुए 12वें नंबर से 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को मुकेश अंबानी फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट में नौवें नंबर पर पहुंच गए। 24 घंटे में उनकी संपत्ति 124 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। पिछले दो दिनों से मुकेश अंबानी की संपत्ति में तेजी आ रही है। इस इजाफे के साथ मुकेश अंबानी का कुल नेटवर्थ 83.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 68,77,58,53,65,000 रुपये पर पहुंच गई। एक दिन में उन्होंने अमीरों की लिस्ट में एक पायदान की और छलांग लगा दी है। अंबानी 8 फरवरी की शाम तक दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में आखिरी नंबर पर थे। उनकी दौलत 83 अरब डॉलर थी। लेकिन आज उनकी संपत्ति 24 घंटे में इतनी बढ़ी कि वो एक पायदान और उछलकर 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अगर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस की बात करें तो 19 जनवरी को रिलायंस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। 18 जनवरी को कंपनी के शेयर 2474 रुपये पर थे। 8 फरवरी तो कंपनी के शेयर 2352 रुपये पर पहुंच गए।

कभी अडानी थे नंबर 2

हौरान करने वाली बात है कि अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी कभी दुनिया के नबंर 2 रईस हुआ करते थे। उनकी संपत्ति 153 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण उनकी निजी संपत्ति गिरकर आधी रह गई। अडानी दूसरे नंबर से गिरकर 22वें नंबर तक पहुंच गए। हालांकि 8 फरवरी को अडानी के शेयरों में रिकवरी देखने को मिली और वो 22वें नंबर से चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गए। अगले ही दिन यानी 9 फरवरी को अडानी के शेयर फिर से गिर गए। 9 फरवरी को अडानी के नेटवर्थ को बड़ा झटका लगा। 24 घंटे में उन्होंने 4.7 अरब डॉलर यानी 3,88,00,61,50,000 रुपये गंवा दिए। इस गिरावट के बाद गौतम अडानी फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट में फिर से एक पायदान खिसक गए। उनका नेटवर्थ 64 अरब डॉलर से गिरकर 60.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.