रिजल्ड डे पर अडानी ने गंवा दिए रुपये, अंबानी को भी बड़ा झटका

Updated on 05-06-2024 02:04 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों में अपेक्षित परिणाम नहीं आने से मंगलवार को शेयर बाजार धराशायी हो गया। सेंसेक्स में चार साल में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। इससे निवेशकों के 31 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में 21 फीसदी तक गिरावट देखने को मिली। इससे ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में 24.9 अरब डॉलर यानी करीब 20,79,72,89,25,000 रुपये की गिरावट आई। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अब 97.5 अरब डॉलर रह गई है। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 15वें नंबर पर फिसल गए हैं। उनकी नेटवर्थ में इस साल 13.2 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह एशिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

सोमवार को अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 19.4 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था जो मंगलवार को 15.8 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस तरह एक दिन में इसमें 3.6 लाख करोड़ रुपये की गिरावट रही। अडानी ग्रुप के शेयरों में सबसे ज्यादा 21.26 फीसदी गिरावट अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) में रही। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन में 20 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 19.35 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 19.20 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 18.88 फीसदी, अडानी पावर में 17.27 फीसदी और अडानी विल्मर में 9.98 फीसदी गिरावट आई। इसी तरह एनडीटीवी में 18.52 फीसदी, एसीसी में 14.71 फीसदी और अंबूजा सीमेंट्स में 16.88 फीसदी की गिरावट रही। अडानी हाल में मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए थे। लेकिन उनकी बादशाहत कुछ दिन ही टिक पाई। हालांकि अंबानी की नेटवर्थ में भी मंगलवार को 8.99 अरब डॉलर यानी 7,50,78,59,15,500 रुपये की गिरावट आई। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में मंगलवार को 7.53% गिरावट रही।

कौन-कौन हैं टॉप 10 में

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 207 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। ऐमजॉनी के फाउंडर जेफ बेजोस 202 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे और एलन मस्क 201 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग 170 अरब डॉलर के साथ चौथे, लैरी पेज (155 अरब डॉलर) पांचवें, बिल गेट्स (152 अरब डॉलर) छठे, सर्गेई ब्रिन (145 अरब डॉलर) सातवें, स्टीव बाल्मर (144 अरब डॉलर) आठवें, वॉरेन बफे (135 अरब डॉलर) नौवें और लैरी एलिसन (135 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.