'अडाणी वन' ऐप हुआ लॉन्च:फ्लाइट टिकट बुकिंग से लेकर मिलेंगी कई सर्विसेज

Updated on 21-12-2022 05:54 PM

हवाई यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए अडाणी ग्रुप ने एक कंज्यूमर ऐप 'अडाणी वन' लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए फ्लाइट्स की बुकिंग, फ्लाइट का स्टेटस, कैब बुकिंग और एयरपोर्ट पर लाउंज बुकिंग जैसी कई सुविधाएं एक ही जगह मिल जाएंगी। अडाणी ग्रुप में कंज्यूमर बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-चीफ डिजिटल ऑफिसर नितिन सेठी ने बताया कि इसे अडाणी एयरपोर्ट्स के लिए लॉन्च किया गया है।

हवाई यात्रा का अनुभव भी कर सकेंगे सांझा
नितिन सेठी के अनुसार इस ऐप के जरिए यात्री अपना हवाई अनुभव भी कंपनी के साथ सांझा कर सकेंगे। यात्रियों से मिले फीडबैक के आधार यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने की कोशिश की जाएंगी। यह Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

20 दिसंबर तक इस ऐप को 1,000 से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर 33 यूजर्स ने इस को लेकर अपना रिव्यू भी दिया।देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट ऑपरेटर बना अडाणी ग्रुप
अडाणी ग्रुप देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट ऑपरेटर है। उसके पास देश के 7 एयरपोर्ट की कमान है। अडाणी के पास मुंबई एयरपोर्ट के अलावा 6 अन्य प्रमुख एयरपोर्ट भी है, जिसमें अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, मंगलुरू, गुवाहाटी और तिरुवंतपुरम एयरपोर्ट शामिल हैं। इनके मैनेजमेंट अडाणी ग्रुप के पास ही है। 2019 में बिडिंग में मिली जीत के बाद ग्रुप के पास इन एयरपोर्ट को ऑपरेट करने की जिम्मेदारी अगले 50 सालों तक की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.