रिश्वत देने के आरोपों के बाद अमीरों की सूची में नीचे खिसके अडानी, जानें कितनी रह गई नेटवर्थ

Updated on 22-11-2024 01:59 PM
नई दिल्ली: धोखाधड़ी और रिश्वत देने के आरोपों में घिरे गौतम अडानी की नेटवर्थ को भी काफी नुकसान हुआ है। वह फोर्ब्स की रियल टाइम नेटवर्थ लिस्ट में नीचे आ गए हैं। देश के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी अडानी के खिलाफ गुरुवार को अमेरिका की कोर्ट ने धोखाधड़ी और रिश्वत देने के मामले में अरेस्ट वारंट जारी किया था। इसके बाद इनके शेयरों में भारी गिरावट आई थी।अमेरिकी कोर्ट के आदेश के बाद अडानी की कुछ कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट भी लग गया था। उनकी कंपनियों का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा गिर गया था। इस कारण अडानी की नेटवर्थ में भी कमी आई है।

अब कितने अमीर बचे अडानी?

फोर्ब्स के मुताबिक अडानी की संपत्ति में एक दिन में 17.34% फीसदी की गिरावट आई है। यानी अडानी की संपत्ति एक दिन में करीब 12.1 बिलियन डॉलर गिरकर 57.7 बिलियन डॉलर रह गई है। संपत्ति में गिरावट के कारण फोर्ब्स की बिलेनियर्स की सूची में अडानी कई पायदान नीचे खिसक गए हैं। अडानी फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट में 22वें स्थान से खिसककर 25वें स्थान पर आ गए हैं।
वहीं ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में अडानी दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में 18वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट के मुताबिक अडानी की संपत्ति 85.5 बिलियन डॉलर है। अडानी को पिछले 24 घंटे में करीब 3 बिलियन डॉलर संपत्ति का नुकसान हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

अडानी और उनके भतीजे समेत कुल 8 लोगों पर अमेरिकी अभियोजकों ने रिश्वत देने का आरोप लगाया है। अभियोजकों के मुताबिक सोलर एनर्जी का कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को कथित तौर पर 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी गई थी। इस मामले में कोर्ट ने अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।

अडानी ग्रुप की सफाई

मामला सामने आने के बाद अडानी ग्रुप ने गुरुवार को ही सफाई दी। अडानी ग्रुप ने अडानी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) की ओर से लगाए गए रिश्वत के आरोपों को निराधार बताते हुए उनका खंडन किया।

इस मामले में ग्रुप ने एक स्टेटमेंट जारी किया। इसमें लिखा है कि अमेरिकी न्याय विभाग ने अभियोग में अभी लगाए हैं। जब तक दोष साबित नहीं हो जाते, तब तक प्रतिवादियों को निर्दोष माना जाता है। इसमें लिखा है कि इस मामले में सभी संभव कानूनी उपाय किए जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.